मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'परी' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके पहले अनु्ष्का अपने प्रोडक्शन के बैनर तले 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अब एक बार फिर वह तीन नए प्रोजक्ट पर काम शुरू करने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। करनेश 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के को-फाउंडर हैं और वह अनुष्का के साथ मिलकर फिल्मों पर काम करते हैं।
ये भी पढ़ें: सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ शूट कर रहे बिग बी, ऐसा होगा फिल्म में लुक
अभी तक अपने प्रोड्क्शन हाउस में बनी तीनों फिल्मों में अनुष्का ही लीड एक्ट्रेस थीं। हालांकि, आने वाले तीनों फिल्मों में वह एक्टिंग करेंगी या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
फिलहाल अनुष्का इन दिनों अपकमिंग मूवी 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' मूवी में भी नजर आएंगी।
अनुष्का के लिए एक और अच्छी खबर है कि उनकी फिल्म 'परी' अब रूस में भी रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म रूस में 19 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
Xclusiv: #Pari to release in Russia on 19 April 2018... Poster for Russia: pic.twitter.com/4itNeX36VG
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 29, 2018
ये भी पढ़ें: एक ऐसी बीमारी, जिसमें गिरने-झुकने या छींकने से हो जाता है फ्रैक्चर!