बॉलीवुड सितारों के लाखों ट्विटर फॉलोवर हुए कम, बिग बी को भी लगा झटका
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर 4,24,000 फॉलोवर कम हो गए हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर 4,24,000 फॉलोवर कम हो गए हैं, वहीं शाहरुख खान के 3,62,141 तथा सलमान खान के 3,40,884 फॉलोवर कम हुए हैं।
यह गिरावट ट्विटर द्वारा 'सफाई अभियान' करने के कारण दर्ज की गई है। ट्विटर ने निष्क्रिय और लॉक्ड खातों को बंद करने का फैसला किया है।
इसके बाद बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के फॉलोवरों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
ट्विटर पर प्रतिदिन के हिसाब से फॉलोवरों की संख्या पर निगरानी करने वाली वेबसाइट सोशलब्लेड डॉट कॉम ने बताया कि आमिर खान के 3,16,900 तो प्रियंका चोपड़ा के 3,54,830 और दीपिका पादुकोण के 2,88,298 फॉलोवर कम हो गए हैं।
ट्विटर ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
और पढ़ें: रेट्रो लुक में सपना चौधरी का दिखा हटकर अंदाज़, इंटरनेट पर छाया स्टनिंग फोटोशूट
इससे पहले, ट्विटर ने इसी सप्ताह कहा था कि वह लॉक्ड खातों, संदिग्ध गतिविधि करने के कारण निष्क्रिय खातों को वैश्विक रूप से बंद कर देगा।
ट्विटर के इस कदम से सबसे ज्यादा हाई-प्रोफाइल उपभोक्ताओं के प्रभावित होने संभावना है।
इस पर दिव्या दत्ता, ओनिर और अपूर्व असरानी जैसी हस्तियों ने रातभर में इतनी बड़ी संख्या में फॉलोवर कम होने पर प्रतिक्रिया दी।
दिव्या ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, 'अइयो, क्या हुआ ट्विटर.. एक घंटे में अचानक हजारों फॉलोवरों की गिरावट।'
दिव्या के हाल ही में 4,90,000 फॉलोवर थे।
और पढ़ें: सबसे अमीर महिलाओं में शुमार काइली जेनर, फोर्ब्स के कवर पर आईं नजर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!