प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की 'भारत', निक जोनास से जल्द कर सकती है शादी
अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर के बाद अब लगता है प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। निर्देशक अली अब्बास जफर का ट्वीट तो कुछ ऐसा ही कह रहा है।
मुंबई:
अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर के बाद अब लगता है प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। निर्देशक अली अब्बास जफर का ट्वीट तो कुछ ऐसा ही कह रहा है।
अमेरिकी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल करने के बाद अपने देश लौटते ही प्रियंका ने अली अब्बास की फिल्म 'भारत' साइन की थी। लेकिन अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। इस बात की जानकारी खुद अली अब्बास ने दी।
अली अब्बास ने ट्वीट कर कहा, 'हां प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं है और इसका कारण बहुत खास है। उन्होंने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया और हम उनके लिए काफी खुश हैं। 'टीम भारत' प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।'
Yes Priyanka Chopra is no more part of @Bharat_TheFilm & and the reason is very very special , she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her ... Team Bharat wishes @priyankachopra loads of love & happiness for life 😊😉😍
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 27, 2018
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा करीब 10 साल बाद साथ नजर आने वाले थे।
अली अब्बास के ट्वीट को पढ़कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है प्रियंका शायद जल्द ही अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ शादी का ऐलान कर सकती है।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ ही भारत लौटी थी। यहां उन्हें एक साथ पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। खबर थी कि प्रियंका अपने परिवार से मिलवाने के लिए ही निक को भारत लेकर आई थी।
हाल ही में निक ने प्रियंका के बर्थडे पर अपने परिवार के साथ पार्टी भी दी थी।
फिलहाल प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।
'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में प्रियंका एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाने वाली है। फिल्म में प्रियंका के पति की भूमिका में फरहान अख्तर नजर आने वाले है।
इसे भी पढ़ें: परिणीति और प्रियंका ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए निक जोनास
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा