फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी, अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो
रीमा कागती की आगामी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
मुंबई:
निर्देशक रीमा कागती की आगामी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी। खेल पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग लंदन और पटियाला में भी की गई।
अक्षय ने रविवार को अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह खुशी से कूदते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक अच्छी शुरुआत से अंत भी अच्छा होता है। 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी हुई। बेहतरीन टीम के साथ अविश्वसनीय यात्रा। फिल्म में आपसे मुलाकात होगी।'
A good beginning makes a good ending...true story 🙃 It's a wrap for #GOLD, an incredible journey with a great team. See you at the movies 😉 pic.twitter.com/zBMTw23VGW
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 10, 2017
गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित है और यह बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है।
'गोल्ड' लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसमें अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म वर्ष 1948 में लंदन में 14वें ओलंपिक खेलों में भारत के पहले ओलंपिक पदक जीतने के बारे में है। यह वर्ष 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
अपने बर्थडे पर अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में एक गोल्ड मेडल के अंदर अक्षय कुमार की तस्वीर नजर आ रही है, जिसे अभी तक कई लोग लाइक कर चुके हैं।
इसके साथ ही अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी मीडिया में जगह बनाये हुए हैं। इस साल दीवाली पर उनकी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ '2.0' अगले साल पैडमेन आने वाली है। इस फिल्म को उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, विस्तारा एयरलांइस करेगी जांच
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए