'गोल्ड' में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक हुआ आउट, मौनी रॉय संग आएंगे नजर
अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग के साथ अपने एक और सिनेमाई सफर की शुरुआत कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग के साथ अपने एक और सिनेमाई सफर की शुरुआत कर रहे हैं। अक्षय कुमार एक्सल इंटरटेनमेंट की फिल्म गोल्ड की की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुए। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया। अक्षय ने लिखा, 'गोल्ड' का पहला दिन, हमेशा की तरह आपका प्यार और शुभकामनाएं बनी रहें।'
Set out on a brand new journey, aiming for nothing less than #GOLD! Day 1 of Gold, need your love and best wishes as always :) pic.twitter.com/TiOhw9P3YV
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2017
फिल्म के पहले लुक में अक्षय मूछें लगाए व एक थैला लटकाएं दिख रहे हैं। अक्षय कुमार पहली बार एक्सल इंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं।
All the best team Gold. #firstdayofshoot @kagtireema @akshaykumar @TheAmitSadh @kapoorkkunal @Roymouni #sunnykaushal #cast&crew pic.twitter.com/moE6UMllxg
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 1, 2017
इस फिल्म के जरिए टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी राय बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। मौनी रॉय इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस होंगी। टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही ट्विटर पर एक नई तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि वे फिल्म के लिए डांस रीहर्स कर रहीं है।
सुकून घर pic.twitter.com/fPO8KcukHW
— Mouni Roy (@Roymouni) July 1, 2017
फिल्म प्रोडूसर रितेश सिधवानी ने लिखा, 'गोल्ड की टीम तैयार है। सभी को ऑल द बेस्ट।' फिल्म की कहानी हॉकी पर आधारित होगी। देश की आजादी के बाद पहली बार जब भारत ने हॉकी में ओलम्पिक मेडल जीता था।
Team #Gold on the field tom all the best @akshaykumar @kagtireema @Roymouni @kapoorkkunal @TheAmitSadh #sunnykaushal #vineetsingh
— Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) June 30, 2017
रीमा कागती के निर्देशन में बन रही गोल्ड 2018 में 15 अगस्त 'स्वतंत्रता दिवस' के मौके पर रिलीज होगी।
इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।
और पढ़ें: OMG! सुनील ग्रोवर और अली असगर को चुभी कीकू शारदा की ये बात
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य