गुजरात में ‘आप’ नेताओं को जमानत मिलने पर बोले केजरीवाल, ये सच की जीत है

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किसानों की आवाज बने राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को जमानत मिलना सच की जीत बताया

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किसानों की आवाज बने राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को जमानत मिलना सच की जीत बताया

author-image
Mohit Saxena
New Update
arvind kejriwal

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल Photograph: (ANI)

गुजरात के किसानों की आवाज पर कई माह से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करके कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी  पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलना सच की जीत है. 

Advertisment

किसानों के सम्मान की लड़ाई है

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे. उन्होंने कहा, गुजरात में किसानों की आवाज बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को जमानत मिलना सच की जीत है. यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.

14 दिनों में 250 किमी की यात्रा

इससे पहले आप नेता संजय सिंह प्रवीण राम की तारीफ की थी. संजय सिंह ने कहा था, उन्होंने 14 दिनों में 250 किलोमीटर पैदल चलकर अपने शरीर को खतरे में डाला. वे उन्हें बधाई देते हैं. संजय सिंह ने कहा कि किसान कर्जदार हैं, आत्महत्या कर रहे हैं. आपको बता दें कि घेड़ बचाओ यात्रा के अंतिम दिन प्रवीण राम बेहोश हो गए थे. इससे पहले आप सांसद संजय सिंह 'घेड़ बचाओ पदयात्रा' के अंतिम दिन आयोजित जनसभा में शामिल हुए थे. संजय सिंह ने संसद में घेड़ का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया था. 

arvind kejriwal AAP
Advertisment