भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देश में राजतंत्र लाना चाहती है : तेजस्वी यादव

भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देश में राजतंत्र लाना चाहती है : तेजस्वी यादव

भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देश में राजतंत्र लाना चाहती है : तेजस्वी यादव

author-image
IANS
New Update
भाजपा लोकतंत्र समाप्त कर देश में राजतंत्र लाना चाहती है : तेजस्वी यादव

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

सीतामढ़ी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र समाप्त कर राजतंत्र लाना चाहती है। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिहार में 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का भी आह्वान किया।

Advertisment

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य अब ऐसा नहीं है कि वह बिहार को संभाल सकें। 20 साल पुरानी उनकी सरकार खटारा हो गई है। बिहार में आज अफसरशाही चरम पर है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में 17 महीने की महागठबंधन की सरकार बनी तो रीगा चीनी मिल चालू हो गई, लेकिन अब भी कई समस्याएं हैं।

तेजस्वी यादव ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो उन समस्याओं को भी हल किया जाएगा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कमाई, सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार होनी चाहिए, लेकिन आज थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्ति चाहिए तो इस सरकार को बदलिए और नई सरकार बनाइए जो नए सोच के साथ बिहार को आगे ले जाने का काम करे। प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो बेरोजगारी को खत्म करे और पलायन को रोके। बेरोजगारी सबसे बड़ी दुश्मन है। आने वाले समय में लाखों लोगों को रोजगार देगी।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को नकलची सरकार बताया। हम लोगों ने जो कहा वो सरकार कर रही है। उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम करते हैं, जिससे बेरोजगारी की बात नहीं हो सके। हम लोग जब सरकार में आएंगे तो सबके साथ मिलकर काम करेंगे। सभी धर्मों और समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment