logo-image

नीतीश कैबिनेट में 27 मंत्रियों को जगह

बिहार राजभवन में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के सामने जेडीयू और एनडीए खेमे के विधायक मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Updated on: 29 Jul 2017, 06:02 PM

नई दिल्ली:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में 27 मंत्री होंगे। बिहार राजभवन में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी सभी मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं।

मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के कोटे से 11 विधायकों को मंत्री बनाया है। वहीं जेडीयू के 14 विधायक मंत्री बनेंगे। नीतीश कैबिनेट में रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा से एक को जगह मिली है।

महागठबंधन में विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके अगले दिन नीतीश ने बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार को बिहार में एनडीए की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।

विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में 131 और विरोध में 108 वोट पड़े।

नीतीश को विश्वासमत, लालू बोले- भोग का मतलब CM से ज्यादा कौन समझता है