बिहार: फूड प्वॉइजनिंग से नवोदय स्कूल के 50 बच्चे बीमार
बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के लगभग 50 बच्चे और चार शिक्षक शुक्रवार तड़के अचानक बीमार हो गए।
पटना:
बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के लगभग 50 बच्चे और चार शिक्षक शुक्रवार तड़के अचानक बीमार हो गए। इनके फूड प्वॉइजनिंग के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। सभी बीमार बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बड़हिया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ़ सचित कुमार ने आईएएनएस को बताया, 'गुरुवार रात स्कूल के लगभग 250 बच्चों को खाने में चावल, दाल और पनीर की सब्जी दी गई थी। रात दो बजे लगभग 10 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।'
इसके बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों की संख्या 50 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
और पढ़ेंः मध्यप्रदेश में मिड डे मील में मिली छिपकली, खाने से 50 बच्चे हुए बीमार
लखीसराय के जिलाधिकारी सौभेंद्र चौधारी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिन बच्चों का स्वास्थ्य अधिक खराब हैं, उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बीमार होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हों। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन