सुशील मोदी ने महागठबंधन पर कसा तंज, कहा नीतीश की हालत अपहृत विमान के पायलट जैसी
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में चल रहे विवाद पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने तंज कसा है। महागठबंधन के ताजा विवाद ने दूसरी पार्टियों को बोलने का अच्छा मौका दिया है। बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार की हालत आज अपहृत विमान के पायलट जैसी हो गई है।
नई दिल्ली:
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में चल रहे विवाद पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने तंज कसा है। महागठबंधन के ताजा विवाद ने दूसरी पार्टियों को बोलने का अच्छा मौका दिया है। बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार की हालत आज अपहृत विमान के पायलट जैसी हो गई है।
भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा, 'नीतीश कुमार को महागठबंधन की ड्राइविंग सीट सौंपने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पहले आनाकानी की और अब वह चाहता है कि गाड़ी भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों वाली सड़क पर उतार दी जाए। ड्राइवर (मुख्यमंत्री) की हालत अपहृत विमान के पायलट जैसी हो गई है।'
नीतीश कुमार को महागठबंधन की ड्राइविंग सीट सौंपने पर राजद ने पहले आनाकानी की, और अब वह चाहता है कि गाड़ी भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढ़ों वाली... pic.twitter.com/qE14bzIQFM
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 25, 2017
मोदी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 26 साल की उम्र में 26 बेनामी संपत्ति अपने नाम कराने वाले तेजस्वी यादव के समर्थन में राजद का नया कुतर्क यह है कि सरकारी दफ्तरों में करप्शन जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर 'जीरो टॉलरेंस' की बात महज दिखावा है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बताएं कि अगर समाज में गरीबी, शोषण और सामाजिक अन्याय जारी है, तो क्या उसके खिलाफ संघर्ष नहीं होना चाहिए?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा