बिहारः तिरंगे के अपमान का विवादास्पद फोटो फेसबुक पर किया पोस्ट, युवक गिरफ्तार
पुलिस को पता चला कि तिरंगे का अपमान कर फेसबुक पर फोटो डालने वाले युवक पचरुखी थाने का रहने वाला है। युवक शाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
बिहार के सीवान में हाल ही में एक युवक ने अपने फेसबुक वॉल पर फोटो डाला है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की अपमान कर रहा है। फोटो सामने आने के बाद जिले के पचरुखी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि यह युवक तिरंगे को जमीन पर बिछा कर उस पर पैर रखकर खड़ा था और उस दौरान पाकिस्तानी झंडे को अपने शरीर पर ओढ़ रखा था।
घटना के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और जांच तेज कर दी।
पुलिस को पता चला कि तिरंगे का अपमान कर फेसबुक पर फोटो डालने वाले युवक पचरुखी थाने का रहने वाला है। युवक शाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ेंः बोधगया में बच्चों के साथ बलात्कार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पुलिस ने उसे दोषी पाया है तथा इस मामले में पचरुखी थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाद में युवक ने इस फोटो को अपने वॉल से हटा दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें