बिहार : बोधगया में बच्चों के साथ बलात्कार के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार
बिहार के गया जिले के एक स्कूल और मेडिटेशनन सेंटर के संचालक और भिक्षु को बच्चों के साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करने के आरोप में बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।
गया:
बिहार के गया जिले के एक स्कूल और मेडिटेशनन सेंटर के संचालक और भिक्षु को बच्चों के साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करने के आरोप में बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तीपुर स्थित प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर के बच्चों ने पढ़ाने के नाम पर भिक्षु भंते सुजाय संघप्रिय पर दुराचार, अनैतिक कार्य, मारपीट और भोजन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार ने गुरुवार को कहा, 'संस्था में नाबालिग बच्चों के साथ दुराचार, यौनाचार किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही प्रभारी भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्था के करीब 15 नाबालिग बच्चों के बयान के आधार पर बोधगया में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।'
और पढ़ें: SC/ST कानून के विरोध में बिहार में सवर्णों का हिंसक प्रदर्शन और आगजनी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस केंद्र के सभी बच्चों को एक अन्य आश्रम में रखा गया है। पीड़ित बच्चों में अधिकांश बच्चे असम के रहने वाले हैं, जिन्हें शिक्षा-दीक्षा के लिए यहां भेजा गया था। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के बुधवार को यहां पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी