बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज: विवेक ठाकुर

बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज: विवेक ठाकुर

बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज: विवेक ठाकुर

author-image
IANS
New Update
बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज: विवेक ठाकुर

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा को भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम करार दिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के उन वर्गों को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिनकी आवाज अब तक अनसुनी रही थी। जितने सफाई कर्मचारी हैं या इस वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है।

विवेक ठाकुर ने इस कदम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

उन्होंने कहा, पिछले 20 वर्षों में एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि इसने उन लोगों की चिंता की, जिनकी आवाज सामाजिक ताने-बाने में दब जाती थी। सफाई कर्मचारी आयोग का गठन एक क्रांतिकारी कदम है। समाज में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति तो थी, लेकिन उनकी जरूरतों और अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। अब इस आयोग के माध्यम से उन्हें संवैधानिक दर्जा मिलेगा, जो उनकी आवाज को एक संगठित मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने इस घोषणा को बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए है, बल्कि सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देने वाला भी है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि वैश्विक मंच पर भी देश का परचम लहराया। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने अपनी वैक्सीन से करोड़ों लोगों की जान बचाई। विश्व के छोटे देशों की आवाज को भारत ने मजबूत किया, जो वैश्विक मैत्री का प्रतीक है।

विवेक ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे तकनीकी युद्ध कौशल का शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, यह पहला ऑपरेशन था, जिसमें तकनीक आधारित युद्ध की झलक दिखी। भारत की सैन्य प्रगति ने दुनिया को दिखाया कि हम न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि तकनीकी रूप से भी अग्रणी हैं।

--आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment