बिग बॉस 10: हल्दी से लेकर शादी तक, देखें मोनालिसा-विक्रांत की शादी की तस्वीरें
पूरे घर में खुशी का माहौल था। सभी ने खूब डांस और मस्ती की।
नई दिल्ली:
बिग बॉस के घर में बुधवार रात को मोनालिसा और विक्रांत राजपूत की शादी की शहनाई गूंजी। पूरे घर में खुशी का माहौल था। सभी ने खूब डांस और मस्ती की। घर में मोनालिसा की मां और भोजपुरी स्टार रविकिशन समेत बाहर से कई लोग शामिल हुए।
घर में हल्दी की रस्म से लेकर मेहंदी की रस्म हुई।
सभी घरवालों ने शादी की हर रस्म में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
शादी के इस खास मौके पर सभी घरवाले काफी खुश दिखाई दिए।
सभी घरवालों ने जमकर डांस और मस्ती की।
शादी के इस अवसर पर मोनालिसा की मां भी बिग बॉस के घर में आईं। अपनी मां को देखकर मोनालिसा भावुक हो गईं। यह सब देख मोनालिसा ने बिग बॉस को शुक्रिया अदा किया।
भोजपुरी एक्टर निरहुआ यानी दिनेश लाल, आम्रपाली और विक्रांत की बहन बाराती के रूप में घर में हो रही शादी में शामिल हुए। इसके बाद घर में रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन ने हिस्सा लिया।
दुल्हन के जोड़े में मोनालिसा काफी सुंदर लग रही थीं। शादी संपन्न होने के बाद मोनालिसा और विक्रांत ने वहां मौजूद बड़ों का आशीर्वाद लिया।
शादी के बाद सभी मेहमान वापस चले गए।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी