Bigg Boss 10: सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाला, अगर शो में दोबारा आईं तो मैं चैनल के साथ काम नहीं करूंगा
'बिग बॉस 10' की प्रतिभआगी प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने घर से बाहर निकाल दिया है। इस शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि होस्ट ने किसी प्रतिभआगी को घर से बाहर निकाल दिया।
नई दिल्ली:
'बिग बॉस 10' की प्रतिभागी प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने घर से बाहर निकाल दिया है। इस शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि होस्ट ने किसी प्रतिभागी को घर से बाहर निकाला है।
#BB10WeekendKaVaar is all set to get you hooked with a super huge twist! @BeingSalmanKhan #PriyankaJagga! Tune in at 9PM! pic.twitter.com/Lpq6Blo1di
— COLORS (@ColorsTV) December 24, 2016
प्रियंका जग्गा का व्यवहार घर में शुरू से ही खराब रहा है। वह कई मौको पर सलमान खान से भी बहस करती हुई नजर आई। इस हफ्ते 'वीकेंड के वार' में सलमान ने कहा कि प्रियंका बहुत ज्यादा गाली देती हैं। जिस पर प्रियंका ने कहा वह ऐसा आगे भी करेंगी। बस फिर क्या था सलमान को गुस्सा आ गया सलमान ने कहा कि वह उनके घर से अभी निकल जाए।
सलमान ने कहा, 'अगर प्रियंका इस शो में कभी भी आई या कलर्स चैनल के साथ कोई भी काम किया तो सलमान इस चैनल के साथ कोई काम नहीं करेंगे।
घर से बाहर आकर प्रियंका ने अपने फेसबुक पर लिखा कि बाहर आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी