logo-image

भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

भोजपुरी फिल्में अब देश के पूर्वी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाने लगी है। यहां तक कि फिल्मों की शूंटिग अब विदेशों में होने लगी है।

Updated on: 13 Aug 2018, 07:24 PM

मुंबई:

भोजपुरी सिनेमा धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पैठ बिठाता जा रहा है। भोजपुरी गीतों का ये हाल है कि गाने की रिलीज होते ही उसके फैंस उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते है। भोजपुरी फिल्में अब देश के पूर्वी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाने लगी है। यहां तक कि फिल्मों की शूंटिग अब विदेशों में होने लगी है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के एक गाने का टीजर सोशल मीडिया पर आजकल धूम मचाए हुए है।

लंदन की गलियों में शूट हुए ‘गोरी तोहर कमर लचकउआ’गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का अंदाज अलग नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, नेपाल समेत अन्य देशों में भी हुई है। इस गाने के टीजर को अबी तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता सोनू खत्री है जबकि इसके सह निर्माता है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स, वहीं फिल्म को अनिल काबरा ने स्पॉन्सर किया है। वहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा फिल्म में सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी ने मीका सिंह के इस गाने में लगाए ठुमके, फैंस ने वायरल कर दिया वीडियो

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खासा पंसद किया जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।