logo-image

भोजपुरी सिनेमा की इस मशहूर एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर किया चौंका देने वाला खुलासा, सुनाई आपबीती

भोजपुरी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने कास्टिंग ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे के काले सच को उजागर किया है।

Updated on: 10 Sep 2018, 09:47 PM

नई दिल्ली:

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और डार्क सीक्रेट्स के खुलासे किये। भोजपुरी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने कास्टिंग ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे के काले सच को उजागर किया है। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में करियर को आगे बढ़ाने के लिए सेक्स की मांग है और ये बदस्तूर जारी है।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि करियर के शुरुआत में हीरोइन बनाने के नाम पर वह कास्टिंग काउच का शिकार हुईं थी। उन्होंने न ही अपने रोल से समझौता किया और न ही शार्ट कट रास्ता अपनाया। भोजपुरी सिनेमा का मशहूर चेहरा पूनम दुबे का फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए भी जानी जाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 🔱🕉पूनम_दुबे🕉🔱 (@poonamdubeyofficial) on

View this post on Instagram

A post shared by 🔱🕉पूनम_दुबे🕉🔱 (@poonamdubeyofficial) on

View this post on Instagram

A post shared by 🔱🕉पूनम_दुबे🕉🔱 (@poonamdubeyofficial) on

खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ पूनम दुबे एक बेहतरीन डांसर भी हैं।चना जोर गरम, हम है लुटेरें, मोहब्बत, रंगदार कर, बहुरानी, ​​हम है जोड़ी नंबर1, द रियल इंडियन मदर, ये मोहब्बतिन, इंटेकम, जानम जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं..