बकायन: आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, जो शरीर को अंदर से करती है साफ

बकायन: आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, जो शरीर को अंदर से करती है साफ

बकायन: आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, जो शरीर को अंदर से करती है साफ

author-image
IANS
New Update
बकायन: आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, जो करता है शरीर को अंदर से साफ

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बकायन (महानिम्ब) एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसे हमारी बुजुर्ग पीढ़ियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। आमतौर पर गांव-देहात में आसानी से मिलने वाला यह पेड़ देखने में साधारण लगता है, लेकिन इसके अंदर ढेरों औषधीय गुण छिपे हैं। बकायन का स्वाद कड़वा होता है, पर आयुर्वेद में कड़वी चीजों को शरीर को अंदर से साफ करने वाली औषधि माना गया है। इसके पत्ते, छाल, बीज और फल सभी किसी न किसी रूप में शरीर को रोगों से बचाने का काम करते हैं।

Advertisment

आयुर्वेद के अनुसार, बकायन खून को साफ करता है और शरीर में जमा गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिन लोगों को बार-बार फोड़े-फुंसी, दाद, खुजली या स्किन एलर्जी की शिकायत रहती है, उनके लिए बकायन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों का लेप या रस लगाने से त्वचा की जलन और सूजन कम होती है। अंदर से खून साफ होने पर त्वचा अपने आप स्वस्थ दिखने लगती है।

बकायन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कृमिनाशक गुण। पेट में कीड़े, अपच, पेट दर्द या बार-बार दस्त जैसी समस्या में बकायन का उपयोग किया जाता है। इसकी छाल और बीज आंतों को साफ कर परजीवियों को नष्ट करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसे पाचन तंत्र को मजबूत करने वाली औषधि भी माना जाता है। साथ ही यह लीवर को डिटॉक्स करने और शरीर की सफाई में सहायक होता है।

बकायन जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया में भी असर दिखाता है। इसके पत्तों या बीजों का लेप लगाने से दर्द और अकड़न में राहत मिलती है। आयुर्वेद मानता है कि जब शरीर अंदर से साफ रहता है तो सूजन और दर्द अपने आप कम होने लगते हैं। इसके अलावा, बकायन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में भी मदद करते हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी बकायन उपयोगी माना गया है। भारी माहवारी, श्वेत प्रदर और कुछ गर्भाशय संबंधी समस्याओं में इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर दिया जाता है।

बकायन बहुत गुणकारी है, लेकिन इसका उपयोग सोच-समझकर करना जरूरी है। इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे, और गंभीर रोगों से पीड़ित लोग इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लें।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment