दिसंबर के दौरान TVS Motor की बिक्री 17.5 फीसदी बढ़ी
टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company) ने कहा कि उसने पिछले महीने (दिसंबर) 231,571 इकाइयां (215,619 दो पहिया वाहन, 15,953 तीन पहिया) बेची थीं.
नई दिल्ली:
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company) ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले महीने बिक्री में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले महीने (दिसंबर) 231,571 इकाइयां (215,619 दो पहिया वाहन, 15,953 तीन पहिया) बेची, जबकि उसने इसी महीने 2019 में 272,084 इकाइयां (258,239 दो पहिया वाहन, 13,845 तीन पहिया) बेची थी.
यह भी पढ़ें: दिसंबर 2020 में Hero MotoCorp की बिक्री में उछाल, जानिए कितने दोपहिया वाहन बेचे
दिसंबर 2020 के दौरान एक्सपोर्ट में 28 फीसदी का इजाफा
टीवीएस मोटर के अनुसार, निर्यात में पिछले महीने 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई, कुल निर्यात 94,269 यूनिट्स की हुई, जो दिसंबर 2019 में 73,512 इकाइयों से ज्यादा रही. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान, 9.52 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि इसी दौरान पिछले साल 7.73 लाख यूनिट की बिक्री हुई.
यह भी पढ़ें: क्रेश टेस्ट रेटिंग में SUV Nissan Magnite ने मचाया धमाल, जानें कितनी सुरक्षित है यह गाड़ी
तीसरी तिमाही में 0.38 लाख तिपहिया वाहन की बिक्री
कंपनी के तिपहिया वाहनों ने चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में 0.38 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जबकि वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में यह 0.48 लाख इकाई थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए