Travel Zodiac 2022: राशि के अनुसार सर्वश्रेष्ठ पर्याटक स्थल

लोग 2022 का इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही नया साल आए वे अपनी छुट्टियां मानाने जाएं. आपको बता दें कि साल 2022 में सितारें कुछ राशियों पर बहुत ही मेहरबान रहने वाले हैं.

author-image
Radha Agrawal
New Update
Travel Zodiac 2022

Travel Zodiac 2022( Photo Credit : Unsplash)

पिछले डेढ़ साल से कोविड-19 महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र थप पड़ा है. वायरस ने लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया था. हालांकि, इस साल चीजें बेहतर दिख रही हैं. अब लोगों को नए साल का इंतजार है. लोग 2022 का इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही नया साल आए वे अपनी छुट्टियां मानाने जाएं. आपको बता दें कि साल 2022 में सितारें कुछ राशियों पर बहुत ही मेहरबान रहने वाले हैं. 2022 में सितारों और ग्रहों का मेल आपके लिए बहुत अच्छा होने वाला है. क्यूंकि आपको बता दें 2022 में कुछ राशियों पर शनिदेव की भी कृपा बरसने वाली है. शनिदेव आने वाले नए साल में चुनिंदा राशियों पर धन की वर्षा करने वाले हैं. तो चलिए आपको बताते हैं उन राशियों के लिए खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आपको 2022 में अवस्य जाना चाहिए.  

Advertisment

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)

कहां जाना है: अलास्का

व्यक्तित्व लक्षण: जिज्ञासु, साहसी और ऊर्जावान

publive-image

मेष राशि वाले जातकों की आत्माएं बहुत साहसी और हमेशा जिज्ञासु होती हैं, बिलकुल एक छोटे बच्चे की तरह.  उन्हें नए और कम खोजे गए स्थानों पर घूमने की लालसा रहती है. सितारे बताते हैं कि मेष राशि वाले जातकों के लिए 2022 में अलास्का जाना उचित रहेगा.  मेष राशि के लोग मजबूत इरादों के होते हैं.  मजबूत इरादे वाले लोग इस क्षेत्र में स्कीइंग, बाइकिंग और चढ़ाई का आनद आराम से ले सकते हैं. 

मिथुन (21 मई - 20 जून)

कहां जाना है: जापान, यूके

व्यक्तित्व लक्षण: पार्टी प्रेमी, मजाकिया और विचारक

publive-image

मिथुन राशि के जातक ऊर्जावान और जीवंत होते हैं जो नई जगहों पर जाना बहुत पसंद करते हैं. साल 2022 में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए जापान और यूके जाना बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. मिथुन राशि के लोग उन जगहों पर जाना बहुत पसंद करते हैं जहां उनके ग्रुप का कोई भी इंसान नहीं गया हो. साल 2022 मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नई जगहों पर घूमने के नए अवसर प्रदान करने वाला है. 

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)

कहां जाना है: पेरिस

व्यक्तित्व लक्षण: चंचल और निडर

publive-image

सिंह राशि वाले जातक चंचल और शेर की तरह साहसी होते हैं. इन्हे धूप में घूमना बहुत पसंद होता है. इसके साथ ही आपको बता दें सिंह राशि के जातक बेहद रोमांटिक होता हैं इसलिए 2022 में पेरिस इनके लिए सबसे अच्छा पर्याटक स्थल है. सिंह राशि के जातकों के लिए पेरिस से बेहतर और कोई जगह बिलकुल भी नहीं हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: इन राशि की महिलाएं देती हैं प्यार में धोखा!

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)

कहां जाना है: कश्मीर

व्यक्तित्व लक्षण: संस्कृति गिद्ध, संतुलित और मनोरंजक

publive-image

तुला राशि के लोग संतुलित जीवन जीने की उम्मीद रखते हैं. वे यह पता लगाना पसंद करते हैं कि वे मन, शरीर और आत्मा के बीच एक अच्छा संतुलन कैसे पा सकते हैं. कश्मीर वह जगह है जहां 2022 में तुला राशि वाले जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है. 2022 में कश्मीर की यात्रा निश्चित रूप से तुला राशि वाले जातकों को खुश कर देगी. 

 

zodiac sign newsnation saal 2022 rashi travel zodiac 2022 travel destination in 2022 rashifal news nation hindi best travel destination 2022
      
Advertisment