logo-image

राशिफल 2 अगस्त 2021: सावन का दूसरा सोमवार है इन राशियों के लिए बहुत शुभ, स्वास्थ्य और धन में होगी वृद्धि

आज सावन का दूसरा सोमवार है जो हर शिव भक्त के लिए बेहद खास और मंगलमय है. सोमवार का ये शुभ दिन जहां कुछ राशियों के लिए धन लाभ लेकर आया है तो वहीं कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य लाभ.

Updated on: 02 Aug 2021, 09:03 AM

नई दिल्ली:

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम का भविष्यफल है. आज सावन का दूसरा सोमवार है जो हर शिव भक्त के लिए बेहद खास और मंगलमय है. सोमवार का ये शुभ दिन जहां कुछ राशियों के लिए धन लाभ लेकर आया है तो वहीं कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य लाभ. हमारे साथ जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन और क्या कुछ है खास आपके लिए. साथ ही जानें, कुछ उपायों के बारे में जो बना सकते हैं आपके दिन को और भी ज्यादा बेहतर.  

यह भी पढ़ें: घर पर स्थापित करें दिव्य पार्थिव शिवलिंग, जानें पूजा विधि और महत्व

1. मेष 
वाहन सुख, गृह निर्माण, सुख में बृद्धि एवं चतुर्दिक लाभ होगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें. यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है.
सावधानी:- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
उपाय:- हनुमान जी की अराधना करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः
मंत्र का नियमित 3 माला जप करें. 
शुभ अंक:- 3
शुभ रंग:- केसरिया
लक मीटर:- 9

2. वृष 
आय से ज्यादे ब्यय का योग है. अकारण चिन्ता रहेगा.  मानसिक उद्विग्नता  बनी रहेगी. पकाक्रम से धन लाभ होगा. 
सावधानी:-  लक्ष्य के प्रति केंद्रित होकर कार्य करें
उपाय:- सफेद वस्त्र दान करें और असहाय को भोजन करावे लाभप्रद रहेगा

शुभ अंक:- 7 
शुभ रंग:- डार्क नीला
लक मीटर:- 8

3. मिथुन 
शत्रु परास्त होगें. समस्त समास्याओं का  समाधान होगा. आर्थिक लाभ होगा. 
सावधानी:- स्पष्टवादिता पर नियंत्रण करें. 
उपाय:- हरा चारा व मटर गाय को खिलाएं. अपनी बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें
शुभ अंक:-  9 
शुभ रंग:- लाईट हरा
लक मीटर:- 7

4. कर्क 
विद्या में बृद्धि होगी. धनागम होगा. रोजी रोजगार के अवसर प्राप्त होगा. 
सावधानी:-  न तो किसी को तनाव दे एवम न तो तनाव ले
उपाय:- किसी गरीब व असहाय को दूध पिलावें एवं वस्त्र दान करें
शुभ अंक:- 4 
शुभ रंग:- ऑफ व्हाइट
लक मीटर:- 8

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के 10 रुद्रावतार, जानें इनकी दिव्य महिमा

5. सिंह
आय ब्यय में संतुलन स्थापित करना उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य से लाभ, आत्मबल में बृद्धि. आय की स्रोत में बृद्धि होगी. 
सावधानी:- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय:- दाल भरी पूड़ी गौ शाला में दान करें
शुभ अंक:- 5
शुभ रंग:- लाल 
लक मीटर:- 6

6. कन्या 
आय के साधन में वृद्धि होगा. विद्या से लाभ होगा. मान-सम्मान में बृद्धि का योग है. परिवार में शुभ कार्य होगें. 
सावधनी:- अपनी योजनायें गुप्त रखें
उपाय:- हरा चारा दान एवं गौ शाला में मटर  गाय को खिलायें
शुभ अंक 3
शुभ रंग:- हल्का आसमानी
लक मीटर:- 8

7. तुला 
लाभ के अवसर मिलेगें. सुख में बृद्धि होगी.  गृह निर्माण का योग है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. न्यायालय  से लाभ होगा. माली हालत में सुधार होगा. तनाव समाप्त होंगे. 
सावधानी:- आय - व्य्य पर नियंत्रण रखें
उपाय:- मोती या सफेद बस्त्र का दान करें.
शुभ अंक:- 2
शुभ रंग:- नीला
लक मीटर:- 8       
               
8. वृश्चिक
आय से अधिक ब्यय का योग है, दूर देश की यात्रा होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें दिल के बजाय दिमाग की बात सूने. गृह निर्माण का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा. 
सावधानी:- लेंन देन करने में सावधानी बरतें
उपाय:- श्री हनुमानजी अराधना करें। चोला अर्पित करें. शमी का पत्ता भगवान शनिदेव को स्मरण करते हुऐ अर्पित करें. ॐ सं शनैश्चराय नमः 24 बार जप करें.
शुभ अंक:- 1
शुभ रंग:- केसरिया 
लक मीटर:- 7     

यह भी पढ़ें: अगस्त में जन्में लोग होते हैं दिमाग के बेहद तेज, जानिये इनकी अन्य रोचक बातें भी

9. धनु 
विभिन्न स्रोत से आय के श्रोत प्राप्त होगें. चोट चपेट से बचें. विवाद के बजाय मध्यम मार्ग अपनावें.  रूका हुआ धन प्राप्ति के योग है. 
सावधनी:-  विवाद से बचें
उपाय:- पीला बस्त्र दान करें
शुभ अंक:- 2
शुभ रंग:- वैगनी 
लक मीटर:- 6

10. मकर 
आलस्य का परित्याग करें. विवादों से बचें. भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है.  यात्रा तिर्थाटन से लाभ होगा. 
सावधानी:- मुकदमे इत्यादि से बचें
उपाय:- काला तिल दान करें. शमी के पत्ते को समर्पित करें.  
शुभ अंक:- 4
शुभ रंग:- सफेद
लक मीटर:- 7  
          
11. कुंभ 
राज सत्ता से लाभ होगा. आत्म बल में बृद्धि होगी. नई नोकरी का योग बन रहा है. नेत्र से पीड़ा होने की संभावना है.
सावधानी:- साझेदारी व्यापार करने से बचे
उपाय:- काली गाय को चारा खिलाएं 
शुभ अंक:- 8
शुभ रंग:- सीग्रीन
लक मीटर:- 8 

12. मीन 
यात्रा से लाभ होगा.  भाग्य में बृद्धि का योग बन रहा है. सन्तान सुख का योग है.  नौकरी में पदोन्नत का योग है. 
सावधानी:- छोटी छोटी बात को लेकर परेशान न हो
उपाय:- पीला बस्त्र सुहागन को दान करें
शुभ अंक:- 9
शुभ रंग:- पीला
लक मीटर:- 9