Rashifal 21 August 2022: आज रविवार के दिन इन राशियों को काम पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत, जीवनसाथी से मिल सकता है तोहफा

ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद त्रिपाठी के साथ जानते हैं आज 21 अगस्त का राशिफल (Today horoscope rashifal 21 August 2022).

ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद त्रिपाठी के साथ जानते हैं आज 21 अगस्त का राशिफल (Today horoscope rashifal 21 August 2022).

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
Aaj ka Rashifal

आज रविवार के दिन इन राशियों को काम पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत( Photo Credit : Social Media)

Today Horoscope 21 August 2022: आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ. किन राशि वाले जातकों की आज रविवार के दिन सबके समक्ष बनेगी सुंदर छवि, किन राशि के जातकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण परिस्थितियां होंगी फायदेमंद और सुकून और कौन से उपाय करने से आप अपने दिन को सफल बना सकते हैं. ये सारी जानकारी आपको दे रहे हैं हमारे ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद त्रिपाठी. तो आइये जानते हैं आज 21 अगस्त का राशिफल.

Advertisment

यह भी पढ़े : Astrology For House: कुंडली में मौजूद ये एक योग बना सकता है आपको भव्य भवन का मालिक

मेष (Aries): मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, काम की जगह पर तारीफ होगी और आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे. आज के दिन थोड़ी व्यस्ता रह सकती है, काफी समय से रुके हुए पुराने काम आज पूरे होंगे.

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लोोंग के लिए आज के दिन लाभ के अवसर बढ़ते दिख रहे हैं, आज के दिन अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता से आशिर्वाद लेकर काम करें. 

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा खर्च वाला हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें. संतान और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं. 

यह भी पढ़े : Aja Ekadashi 2022 Katha: अजा एकादशी के दिन पढ़ेंगे ये कथा, सारे पाप हो जाएंगे नष्ट

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों को आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे, मानसिक तनाव हो सकता है, उससे बचने का प्रयास करें. विपरीत परिस्थितियों में आप अपने काम करने की क्षमता का प्रयोग करते हुए सब कुछ बेहतर कर सकते हैं, जल्दी से बचें. 

सिंह (Leo): सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है, किसी भी काम को करने से पहले अपने से सीनियर लोगों की सलाह लें, उनकी सलाह से आपको सफलता मिलेगी. पैसों के आगमन का योग बन रहा. परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. 

कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आज का दिन छोड़ा ज्यादा व्यस्तता वाला हो सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें. परिवार के किसी काम में धन खर्च हो सकता है, घर का वातावरण बेहतर रहेगा. 

तुला (Libra): तुला राशि के लोगों के लिए आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं, आपके लिए फायदेमंद होगा. 

यह भी पढ़े : Dakshinavarti Shankh Vastu Benefits: दक्षिणावर्ती शंख के लाभ जान दंग रह जाएंगे आप, वास्तु दोष के साथ नष्ट हो जाती हैं सभी गंभीर समस्याएं

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत सोच-समझकर काम करने वाला दिन है, नुकसान होने की संभावना है. अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत की जगह स्मार्ट वर्क से आपको सफलता मिलेगा. आज रुके हुए धन के आगमन के भी योग बन रहे हैं. 

धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोगों को आज के दिन किसी से भी पैसे लेने से बचना चाहिए, कोई अप्रिय घटना हो सकती है, घर से निकलने से पहले अपने से बड़ों का आशिर्वाद लेकर निकलें. सभी बाधाएं दूर होंगी. आज आपके जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है.

मकर (Capricorn): मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर के लोगों के साथ थोड़ा वाद-विवाद वााला हो सकता है लेकिन वो आपके रिश्तों के सुधार लेकर आएगा. सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है. 

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के लोगों को आज अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, मेहनत का फल मिलेगा, रचनात्मक कार्यों के कारण आज आपको अलग पहचान मिलेगी. प्रसन्नता बनी रहेगी. 

मीन (Pisces): मीन राशि के लोगों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है, आज आप किसी खास काम में अपना वक्त और पैसा खर्च करेंगे, जो आपको आगे जाकर लाभ पहुंचाएगा. धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. 

rashifal 21 August 2022 aaj ka rashifal 21 August 2022 zodiac signs 21 August 2022 today horocope 21 August 2022 dainik rashifal 21 August 2022 राशिफल 21 सितंबर 2022 today love rashifal 21 August 2022
      
Advertisment