logo-image

2 September Horoscope: क्या इशारे कर रहे हैं आपके सितारे, जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल

जानिए, आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ. किन राशि वाले जातकों के लिए कौन सा खास मंत्र है .

Updated on: 02 Sep 2019, 06:42 AM

नई दिल्ली:

2 September, Horoscope: जानिए, आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ. किन राशि वाले जातकों के लिए कौन सा खास मंत्र है जिससे बनेंगे आपके सभी काम. कौन से उपाय करने से आप अपने दिन को सफल बना सकते हैं. ये सारी जानकारी आपको दे रहे है हमारे ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद त्रिपाठी. तो आइये जानते हैं आज 2 सितंबर का राशिफल.
1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों के लिए आज समय अनुकूल चल रहा है।अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। लाभ मिलेगा। ऋण से मुक्ति मिलेगा। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे।
सावधानी-अज्ञात व्यक्ति से कोई लेनदेन न करें।
उपाय-भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र अर्पित करे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-9
2. वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के जातकों की समस्त समस्याओ का समाधान होगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है। संतान की चिंता समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे।
सावधानी-ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय-ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-8
3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि के जातकों को आज वाद-विबाद से बचने की जरुरत है। नये रोजगार आपके लिए लाभप्रद रहेगा। यात्रा एवं मित्रो से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिग्यो के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापर से लाभ मिलेगा. घर में शुभ कार्यों के होने का प्रबल योग बन रहा है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। शुभ समाचार मिलेंगे।
सावधानी-खान पान पर नियंत्रण करें।
उपाय-किसी जरूरतनन्द को हरा वस्त्र दान करें ।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-वेजिटेबल कलर
लक मीटर-7
4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों को समाज सेवा एवं आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी। राजनैतिक लाभ मिलेगा। दूर देश की यात्रा होगी। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शत्रु चिंतित करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। यात्रा हो सकती है।
सावधानी-दिल के बजाय दिमाग की बात सुनें।
उपाय-बेलपत्र अर्पित करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला
लक मीटर-8
5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के जातकों को आलस्य का परित्याग श्रेयस्कर रहेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्य में मन लगेगा। प्रगति का मार्ग मिलेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। गुस्सा पर नियंत्रण रखें।
सावधानी-वाद विवाद न करें।
उपाय-लाल चंदन भगवान भाष्कर को अर्पित करें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-पिंक
लक मीटर-8
6. कन्या राशि ( Virgo Horoscope Today)
6 कन्या राशि के जातकों के लिए सलाह एवम मशवरा लेकर काम करने से लाभ मिलने का योग है। बुद्धि के कार्य लाभ देंगे। निवेश, नौकरी में लाभ होगा। यात्रा मंगलकारी होगी। जोखिम न उठाएं। शत्रु शांत रहेंगे। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
सावधानी-रिश्तों में कटुतापूर्ण व्ययवहार से बचें।
उपाय-गौशाला में गाय को अपने वजन के बराबर हरा चारा अर्पित करें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8
7. तुला राशि ( Libra Horoscope Today)
तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि,व्यापार में वृद्धि का योग है। उत्तम समय है, लाभ प्राप्त करने का।रोग एवं शत्रु परास्त होंगे। व्यय करने से बचें। आध्यत्म में रुचि बढ़ेगी।
सावधानी-व्यय पर नियंत्रण करें।
उपाय-अपनी बहन को स्वेत वस्त्र उपहार स्वरूप दें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-नीला
लक मीटर-7
8. वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि के जातकों के पराक्रम से लाभ एवं मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है। धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है। स्थायी संपत्ति के मामलो से लाभ मिलने का योग है।
सावधानी-साझेदारी में नया रोजगार करने से बचें।
उपाय-श्री हनुमान कवच का पाठ करना आपके लिए हित प्रद रहेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि के जातकों को आज व्यापार निवेश में जोखिम उठाने से लाभ बढ़ेगा। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलने का योग है। शुभ कार्य एवं संतान लाभ का योग बन रहा है।
सावधानी-मध्यम मार्ग अपनावें।
उपाय-गुरु माता का वस्त्र गुरुवार को आदर सहित उपहार दें।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-हल्दी कलर
लक मीटर-8
10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि के जातकों को आज देश विदेश की यात्रा का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। शुभ कार्य होंगे। यात्रा से लाभ तथा व्यापार में निवेश से लाभ प्रापर होंगे। सरकारी नौकरी तथा साक्षात्कार में बुलावा आ सकता है। शुभ समय है।
सावधानी-वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है।
उपाय-ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-ब्राउन
लक मीटर-7
11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा।
सावधानी-रोग एवं शत्रु से सावधानी बरतें।
उपाय-काली वस्तु का दान करें।पक्षियों को दाना खिलावें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-कत्थई
लक मीटर-7
12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों को आज रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। योजनाएं लाभ देंगी। बहुत दिनों से चिर प्रतीक्षित रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेश लाभकारी रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी।
सावधानी-बड़ो का सम्मान करें।
उपाय-पीले वस्तु का दान करें। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8
हरे कृष्ण