साल 2022 में लगेंगे 4 ग्रहण, जानें किन पर पड़ेगा इसका असर

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है यानि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं.

author-image
Nandini Shukla
एडिट
New Update
cghn

साल 2022 में लगेंगे 4 ग्रहण( Photo Credit : quint hindi)

हिंदुस्तान में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जाता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ घटना के तौर पर नहीं देखा जाता है. मान्यता है कि ग्रहण के समय सूर्य धक् जाता है यानी की सूर्य पर एक दाग आ जाता है. जिस कारण वे शुभ फल प्रदान नहीं कर पाते हैं. माना जाता है कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है यानि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. हालांकि सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा होता है और कुछ राशियों के अशुभ. आइये जानते हैं कि साल 2022 में कब और कैस लगेगा सूर्य ग्रहण. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही करें ये 6 उपाए, बनेंगे सारे बिगड़े काम

2022 में कितने ग्रहण ?

साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगने का योग बना है. जिसमे से दो सूर्य ग्रहण और दो ही चंद्र ग्रहण लगने का संयोग बना हुआ है.

सूर्य ग्रहण 2022 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा जो वृषभ राशि में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा. आंशिक होने के कारण भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा. जब ग्रहण पूरा लगता है तब सूतक का पालन किया जाता है. 

साल 2022 को दूसरा सूर्य ग्रहण ग्रहण 25 अक्टूबर 2021 को लगेगा.यह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. दूसरा सूर्य ग्रहण यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका और अटलांटिक महासागर से दिखेगा. 

चंद्र ग्रहण 2022 

16 मई को वर्ष 2022 पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा. इसके बाद साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. इस ग्रहण को नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर  देखा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें- Astrology : भूलकर भी न रखें पर्स में ये 5 चीज़ें, वरना होगा पछतावा

Source : News Nation Bureau

Solar Eclipse 2022 Solar Eclipse 2020 10 august astro Zodiac Signs
      
Advertisment