Weekly Horoscope 18th to 24th September2023: 18 सितंबर 2023 से नए हफ्ते की शुरूआत हो रही है। आने वाला सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए कई चुनौतियां लेकर आ रहा है तो वहीं कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। आइए ज्योतिष्याचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
1. मेष साप्ताहिक राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उत्तम रहेगा। धन लाभ होगा। साहित्य क्षेत्र के लेखन से आपको अति लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होगा, गृह निर्माण एवं वाहन सुख का योग बन रहा है। शत्रु परास्त होंगे। धर्म पत्नी का सुख मिलेगा और पत्नी के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें। जो बात आपको खराब लगता है उस प्रकार का व्यवहार आप दूसरों के साथ ना करें। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
2. वृष साप्ताहिक राशि
इस हफ्ते आपको अपने मन की भावनाओं को नियंत्रण रखना होगा। जितना बड़ा आप प्लान करेंगे जितनी बड़ी योजनाएं बनाएंगे उतनी आपको सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। बड़े पैमाने पर सफलता मिलेग। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है जो भी प्रयास करेंगे जो भी कार्य करेंगे योजनाएं बनाएंगे वह सफल होने का समय चल रहा है। आप अपनी योजनाएं गुप्त रखें, भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें। नहीं तो काम होते-होते रह जाएगा।
3. मिथुन साप्ताहिक राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं को संपन्न करने का समय आ गया है जो भी आपके मन में भावना है उसको पूरी उर्जा के साथ लग जाइए। आप को बड़े पैमाने पर अप्रत्याशित रूप से सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही हैं। फिल्मी जगत वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय चल रहा है। आपको लाभ मिलेगा। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें। आय और व्यय पर नियंत्रण रखें। आय से अधिक व्यय करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। मन को नियंत्रण में रखें।
4. कर्क साप्ताहिक राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मानसिक परेशानि ला सकता है। आपको सोच समझकर कर कदम उठाना चाहिए। आपको बड़े पैमाने पर सफलता मिलने का योग बन रहा है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही उत्तम है। करियर में आपको बड़े पैमाने पर सफलता मिलेगी। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे। आय के स्त्रोत अनेक क्षेत्र से बन रहे हैं। कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें। आलस्य का त्याग करें।
5. सिंह साप्ताहिक राशि
आप जितना परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य होगा। विद्यार्थियों लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को यश मिलेगा। प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। धन लाभ हो सकता है और दूर देश की यात्रा होगी आय के स्रोत बनेंगे। सोच समझकर खर्च करें क्योंकि अनावश्यक रुप से खर्च बढ़ने की संभावना है।
6. कन्या साप्ताहिक राशि
सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। यदि आप इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि आप वास्तव में निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है तो उन निर्णयों को लेने के लिए महत्वपूर्ण होने तक प्रतीक्षा करें। इस हफ्ते अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। नई नौकरी मिल सकती है।
7. तुला साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए ठीक रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आपकी आर्थिक ठीक रहेगी। इस हफ्ते मान-सम्मान प्राप्त होगा।
8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आने वाला सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपके कुछ नए काम बन सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर पर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पार्टनर से चल रही दूरियां कम होंगी। आप अपने साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर-परिवार का साथ मिलेगा।
9. धनु साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी आद खत्म होंगी। धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु आपसे दूर रहेंगे। पत्नी से चली आ रही लड़ाई दूर होगी। इस हफ्ते पुराने विवाद को खत्म करके आपसी सामंजस्य बनाने में आप सफल होंगे।
10. मकर साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की वजह से इस हफ्ते आप परेशान रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचें।
11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगी। कहीं यात्रा के लिए जा सकते हैं। इस हफ्ते काम के सिलसिले भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
12. मीन साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत ठीक ठाक रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ होगा। किसी पर भरोसा करने से बचें। नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रेम- संबंधों में गलतफहमियां न आने दें।
Disclaimer: Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
Source : News Nation Bureau