logo-image

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार करें इस तरह पूजा, मिलेगा मान-सम्मान

माघ मास के कृष्ण पक्ष को मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

Updated on: 13 Jan 2023, 12:44 PM

नई दिल्ली :

Makar Sankranti 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष को मकर संक्रांति मनाई जाएगी. वहीं, दिनांक 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है, लेकिन इस साल सूर्य दिनांक 14 जनवरी 2023 को रात 08:43 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे. इसलिए इस त्योहार की उदयातिथि दिनांक 15 जनवरी 2023 को है, यानी की मकर संक्रांति का त्योहार दिनांक 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा. इस साल मकर संक्रांति पर महायोग बन रहा है. इस दिन सूर्य, शनि और शुक्र तीनों मकर राशि में ही रहेंगे. 

मकर संक्रांति के दिन महायोग बन रहा है
इस साल मकर संक्रांति पर महायोग बन रहा है. इस दिन सूर्य, शनि और शुक्र तीनों मकर राशि में ही रहेंगे. जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन इस योग के बनने से आपकी किस्मत चमक जाएगी. मान्यता है कि, इस दिन स्नान-दान करने से और महापुराण का पाठ करने से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि मकर संक्रांति के दिन अपनी राशि के हिसाब से आपको कैसे पूजा करना चाहिए, ताकि आपको यश, कीर्ति और सम्मान मिले. 

ये भी पढ़ें-Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के दिन तिल के इन चीजों का दान, बनाएगा आपको धनवान

मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार करें इस तरह पूजा

1.मेष राशि 
मेष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन लाल फूल, हल्दी और तिल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इसके ाथ ही इस दिन तिल और गुड़ भी जरूर दान करना चाहिए. इस दिन इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करें. 
‘ऊँ सर्वाय नमः’

2.वृष राशि 
वृष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन जल में सफेद चंदन, दूध, सफेद फूल, और सफेद तिल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपके सभी महत्वपूर्ण काम जल्द हो जाएंगे. इसके अलावा इस दिन इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करें. 
‘ऊँ जगत नन्दाय नमः ’

3.मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को जल में तिल, दूर्वा और फूल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए और गाय को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए. इसके साथ ही इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए. 
‘ऊँ जरतकराय नमः।। ’

4.कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इसके साथ ही चावल, मिश्री और तिल का दान जरूर करना चाहिए. इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए. 
‘ऊँ आत्म रूपिणे नमः।।’ 

5.सिंह राशि 
सिंह राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन कुमकुम, लाल फूल और काला तिल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इसके साथ आपको इस दिन तिल, गुड़ और सोना जरूर दान करना चाहिए. इससे आपको बड़ी उपलब्धी हासिल होगी. साथ ही इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए. 
‘ऊँ घृणी सूर्याय नमः’

6.कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तिल, दूर्वा और फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपको शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए. 
‘ऊँ दीप्त मूर्तये नमः।।’

7.तुला राशि 
तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद चंदन, दूध, अक्षत और तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इसके साथ ही इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. 
‘ऊँ श्रीमंते नमः।।’

8.वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को कुमकुम, लाल फूल और तिल मिलातक सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही इस मंत्र का 21 बार जाप जरूर करें. 
‘ऊँ ब्रह्मणे नमः।।’

9.धनु राशि
धनु राशि वालों को हल्दी, केसर और पीले फूल से सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपको विजय प्राप्त होगी. साथ ही इस मंत्र का जाप करना न भूलें. 
‘ऊँ वीराय नमः।।’

10.मकर राशि 
मकर राशि वालों को काले और नीले फूल और तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. गरीब को भोजन कराना चाहिए. इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करना न भूलें. 
‘ऊँ जयाय नमः।।’

11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नीले फूल, काली उड़द, सरसों का तेल और तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. इससे आपके सारे विरोधी परास्त हो जाएंगे. साथ ही इस मंत्र का जाप जरूर करें.
‘ऊँ सत्यानंद सर्वस्वरूपिणे नमः।।’

12.मीन राशि 
मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन पीले फूल, तिल और अक्षत मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. सरसों और केसर का दान जरूर करें. साथ ही इस मंत्र का 51 बार जाप करें. 
‘ऊँ भगवते नमः।।’