Mahashivratri 2023 : इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

महाशिवरात्रि का शुभ पर्व बस अब कुछ ही दिनों में आने वाला है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023( Photo Credit : Social Media )

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि का शुभ पर्व बस अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस दिन भगवान शिव की उपासना करना बेहद शुभ फलदायी होता है. इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. आपको बता दें, इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस साल महाशिवरात्रि दिनांक 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को है. इस बार महाशिवरात्रि पर 30 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब शनि अपनी राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे. अब ऐसे में इनके ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की कुछ राशियों पर असीम कृपा रहने वाली है. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कौन से ऐसे राशि हैं, जिनके ऊपर भगवान शिव की कृपा रहने वाली है और उनके सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : बेलपत्र चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, भोलेनाथ हो जाएंगे क्रोधित

इन राशियों के ऊपर रहेगी भगवान शिव की कृपा 

1.मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि बेहद खास माना जा रहा है. इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होने की संभावना है. करियर में आपको सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. 

2.वृष राशि 
वृष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि खुशियां लेकर आया है. नौकरीपेशा लोगों को प्रोमोशन के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है. 

3.मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके घर में खुशियों का आगमन होगा. धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. 

4.धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बहुत अच्छा रहने वाला है. आपको महादेव के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. व्यापार में लाभ होने की संभावना है. आपके सभी काम समय के साथ पूरे होंगे. 

5.तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को मुनाफा हो सकता है. आपके लिए ये समय बेहद खास है. प्रोमोशन के योग बन रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023: भगवान शिव और नागराज का है अटूट संबंध, जानें...

6.कुंभ राशि 
कुंभ राशि के वालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद शुभ रहने वाला है. आपकी राशि में साक्षात शनिदेव विराजमान है. करियर में आपको नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं. करियर में सफलता मिल सकती है. 

Mahashivratri news nation videos यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 mahashivratri worship time When is Mahashivratri 2023 news nation live mahashivratri 2023 kab hai
      
Advertisment