Lucky Tree: अपनी राशि के अनुसार, घर में लगाएं ये पेड़-पौधे, कुंडली में संबंधित दोषों से मिलेगी मुक्ति

घर में पेड़-पौधे लगाने के कई फायदे होते हैं.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Lucky Tree

Lucky Tree( Photo Credit : Social Media )

Lucky Tree: घर में पेड़-पौधे लगाने के कई फायदे होते हैं. ये आस-पास के वातावरण को भी ठीक रखती है, साथ ही वातावरण की सुंदरता को भी बरकरार रखती है. वहीं धार्मिक रूप से देखा जाए, तो पेड़-पौधे लगाने से कई दोषों से भी मुक्ति मिलती है. यहां तक कि पेड़-पौधे आपकी किस्मत को भी संवार सकती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में राशि के हिसाब से बताएंगे कि किस राशि को कौन से पेड़-पौधे लगाना चाहिए, जिससे आपकी कुंडली में संबंधित दोषों से छुटकारा मिल जाए. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Women's Day 2023 : राशिनुसार जानें महिलाओं के गुण, जानें कैसी होती हैं महिलाएं

अपनी राशि के हिसाब से लगाएं ये पेड़-पौधे

1.मेष राशि 
मेष राशि वालों को अपने घर के मुख्य द्वार पर आम का पौधा या फिर आंवले का पौधा लगाना चाहिए. इससे आपको सभी रोगों से मुक्ति मिल जाएगी. 

2.वृष राशि 
वृष राशि वालों को गूलर का पौधा लगाना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. 

3.मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालो को घर के पीछे की ओर बांस या फिर बगरद का पौधा लगाना चाहिए, इससे शत्रु भय से मुक्ति मिल जाती है. 

4.कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को पीपल का पौधा लगाना चाहिए. इससे सभी रोगों से छुटकारा मिलता है. 

5.सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को जामुन के पेड़ लगाना चाहिए, इससे व्यक्ति के बौद्धिक प्रगति होती है. 

6.कन्या राशि 
कन्या राशि वालों को अमरूद का पेड़ लगाना चाहिए. इससे वात से संबंधित रोगों से आपको मुक्ति मिलेगी. 

7.तुला राशि 
तुला राशि वालों को चीकू का पेड़ लगाना चाहिए. इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है. 

8.वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों को नीम का पेड़ लगाना चाहिए. इससे पूर्व जन्म के दोषों से मुक्ति मिल जाती है. 

9.धनु राशि 
धनु राशा के जातकों को कदंब का पेड़ लगाना चाहिए. इससे ज्ञान में वृद्धि होती है. 

10.मकर राशि 
मकर राशि वालों को घर के बगीचे में कटहल का पेड़ लगाना चाहिए. इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. 

11.कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को घर के आंगन में शमी का पौधा लगाना चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. 

12.मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को घर के सामने नीम का पेड़ लगाना चाहिए, इसे लगाने से रोगों से मुक्ति और धन वृद्धि होती है. 

पेड़-पौधे लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान
घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कोई पेड़-पौधा नहीं लगाना चाहिए. अगर आप पेड़-पौधे लगा रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त के समय ही लगाएं. कांटेदार पौधे भूलकर भी न लगाएं. दिन के हिसाब से पेड़-पौधे की उपासना करें. 

horoscope news nation videos Zodiac Signs न्यूज़ नेशन Lucky Tree for zodiac signs rashifal Lucky Tree vastu tips news nation live tv
      
Advertisment