Aaj Ka Rashifal: प्रेम संबंधों के लिए कैसा है आज का दिन, जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कैसा होगा ये जानने के लिए हम सब भविष्यफल पढ़ते हैं. शुक्रवार का दिन प्रेम मोहब्बत के लिए होता है ऐसे में आज राशि के हिसाब से आपका प्रेम संबंध कैसा होगा जानिए

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कैसा होगा ये जानने के लिए हम सब भविष्यफल पढ़ते हैं. शुक्रवार का दिन प्रेम मोहब्बत के लिए होता है ऐसे में आज राशि के हिसाब से आपका प्रेम संबंध कैसा होगा जानिए

author-image
Inna Khosla
New Update
know your horoscope today according to zodiac sign

Aaj Ka Rashifal( Photo Credit : freepik.com)

Aaj Ka Rashifal: लव राशिफल 28 जुलाई- ज़िंदगी में प्यार होना बेहद जरूरी है. सच्चा प्यार मिलना मुश्किल है लेकिन सही समय पर और अगर सही ग्रहों की चाल में इसे ढूंढा जाए तो आपको निश्चित ही इसके शुभ परिणाम मिलते हैं. प्रेम संबंधों के लिए आज आपकी राशि आपके बारे में क्या बता रही है ये आप ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए. प्यार के मामले में आज आपका भाग्य आपका कितना साथ दे रहा है. आपका शुभ रंग और शुभ अंक क्या है ये सब दिन की शुरुआत से ही जान लें. सुबह उठते ही अगर भविष्यफल पढ़ लिया जाए तो आपको अपने दिन का थोड़ा बहुत अंदाज़ा हो ही जाता है. तो आइए आपको बताते हैं आज का राशिफल क्या है. 

Advertisment

1. मेष राशि
आज आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा. आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. अगर आप दोनों में लंबे समय से किसी बात को लेकर नाराज़गी है तो वो भी आज दूर होने के योग हैं

उपाय- मंदिर में पताशे दान करें
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लाल
लक मीटर - 9 

2. वृष राशि
रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है कि आप खुद भी रिश्ते को समय दें. आज आपके पार्टनर से समय को लेकर नोकझोक हो सकती है. आप उनके लिए स्पेशल रोमांटिर डेट प्लान करें रिश्ते के लिए अच्छा होगा

उपाय- मंदिर में इत्र का दान करें
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - स्काई ब्लू
लक मीटर- 9

3. मिथुन राशि 
आप लोगों के लिए आज का दिन हंसी खुशी लेकर आ रहा है. आज आप एक दूसरे की बात बेहतर समझ पाएंगे. किसी जरूरी चीज़ पर आज विचार करने के लिए अच्छा दिन है.

उपाय - माथे पर चंदन का टीका लगाएं
शुभ अंक -5
शुभ रंग - पर्पल
लक मीटर- 9

4. कर्क राशि 
आज दिन बढ़ते बढ़ते आपका रोमांस भी बढ़ेगा. आज के दिन आपका आपके पार्टनर की तरफ ज्यादा झुकाव रहेगा. आप उनकी हर बात मानेंगे. रिश्ते में एक दूसरे की बात मानने और समझने से ही रिश्ता मजबूत होता है. 

उपाय- भगवान को लाल गुलाब अर्पित करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - ऑरेंज
लक मीटर- 9

5. सिंह राशि
प्यार, इश्क और मोहब्बत के लिए आज का दिन सबसे बेहतर साबित होगा. अगर आप अब तक अपने प्यार का इज़हार नहीं किया है तो आज ही करें. मनचाह जीवनसाथी पाने के लिए आपके लिए आज का दिन शुभ है

उपाय - जेब में लाल रुमाल रखें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - यैलो
लक मीटर - 9

6. कन्या राशि
जीवनसाथी के हाथों धोखा मिल सकता है. शायद आपको उसकी कोई ऐसी बात आज पता चले जो आपको पसंद ना आए. रिश्ते में विश्वास की कमी आ सकती है. 

उपाय- सफेद चीज़ का दान करें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर -7

7.तुला राशि
आज कुछ नया एक्सप्लोर करने का दिन है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं नई जगह भी घूमने जा सकते हैं. 

उपाय- घर ये दायां कदम बाहर रखकर निकलें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रीम कलर
लक मीटर- 9

8. वृश्चिक राशि
अगर रिश्ते में किसी बात की झिझक है तो वो आज दूर होगी. आप अपने जीवनसाथी से आज खुलकर अपने दिल की बात रह पाएंगे. बेहतर होगा कि आज आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालें. 

उपाय- सुबह के समय गाय को रोटी खिलाएं.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
लक मीटर- 9

9. धनु राशि 
प्रमोशन का रास्ता बनेगा या शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो आज बात शुरु हो सकती है. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आज नई दिशा तलाश लेंगे और आप अगर किसी बात से काफी लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो आज आपको उसका समाधान मिलने की उम्मीद है

उपाय- बुजुर्गों को आशीर्वाद लें
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - ब्राउन
लक मीटर- 9

10. मकर राशि 
भगवान का नाम लेकर घर से निकलें आप आज जो सोचकर घर से निकलेंगे वो होगा. अगर आप संपत्ति लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको आज आपकी पसंद की प्रोपर्टी मिलने के चांस भी हैं. 

उपाय- गणपति के मंत्र का जितना हो सके उतना जाप करें.
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- ऑरेंज
लक मीटर- 9   

11. कुंभ राशि 
पुराना डूबा हुआ धन आज मिलने की उम्मीद है. अगर किसी को उधार दे रखा है तो आज उससे मांगे हो सकता है आपको आपका पैसा आज वापस मिल जाए.

उपाय- माता दुर्गा को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं. 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पर्पल
लक मीटर - 8

12. मीन राशि
ना कहना सीखें. आज आप किसी व्यवहार में ना रहें किसी बात पर आपका मन ने मान रहा तो खुलकर ना बोलें नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

उपाय- गरीबों को चप्पलें दान करें. 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर -8

Source : News Nation Bureau

Aaj Ka Rashifal rashifal horoscope today 28 July Horoscope
      
Advertisment