logo-image

Aaj Ka Rashifal: 12 जुलाई का दिन आपके लिए क्या खुशियां लेकर आया है जानिए

12th July 2023 Horoscope: राशिफल पढ़कर अपने दिन की शुरुआत करना एक अच्छी आदत है. आपके ग्रहों की चाल के हिसाब से आज आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए आपको बताते हैं.

Updated on: 12 Jul 2023, 06:00 AM

नई दिल्ली:

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से 12 जुलाई का राशिफल जानिए. आज का दिन आपके लिए कितनी खुशियां लेकर आया है. आज आपको क्या उपाय करना है और अपने दिन को शुभ बनाने के लिए कौन सा लक्की कलर इस्तेमाल करना चाहिए ये सब हम आपको बता रहे हैं. ग्रहों के हिसाब से दिए इस राशिफल को पढ़कर अगर आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आप दिन में कुछ फैसले लेते समय चौकने रहते हैं. अगर आपका भाग्य मीटर आज आपका साथ दे रहा है तो आपके लिए किसी बात का कोई खतरा नहीं है. लेकिन ऐसा नहीं है तो आपको अपना डे लक्की बनाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए और आज किस नंबर के साथ आपकी दोस्ती रहने वाली है ये सब हम आपको बता रहे हैं. तो जानिए अपना आज का भविष्यफल.

1. मेष राशि
आज आप अपने मन की बात करें. दिमाग की जगह दिल की सुनेंगे तो सही फैसला ले सकते हैं. कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन झगड़े से बचें और चाहें तो मन को शांत रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. 

उपाय- हरे रंग की चीज़ों का दान करें. 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
लक मीटर -9

2. वृष राशि
पैसों का लेन देन करने से बचें. अपना समय परिवार में दें. आज आप अपने अंदर शांति लाने की कोशिश करें. घर में कोई छोटा बच्चा है तो उसके साथ खेलने में समय बिताएं. स्ट्रेस बढ़ाने से बेहतर है कि आप उससे दूर रहने की कोशिश करें. दोपहर 2 बजे के बाद का समय अच्छा है. 

उपाय- छोटे बच्चों को सफेद चीज़ का दान करेंय 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का पीला
लक मीटर- 6

3. मिथुन राशि 
आज का दिन दोस्तों से मिलने का है. पुराने दोस्तों से आज अचानक मुलाकात के योग बन रहे हैं. अगर आप किसी यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो अपना दायां पैर पहले बाहर रखकर निकलें. 

उपाय- सुहागनों को चुड़ियों का दान करें
शुभ अंक -7
शुभ रंग - रेड
लक मीटर- 8

4. कर्क राशि 
आज जहां जाएंगे आपके काम बन जाएंगे. उम्मीद के साथ जाएं कोई ना कोई योग आपके फायदे का बन जाएगा. अगर आप अपने घर पर किसी शुभ कार्य की उम्मीद कर रहे हैं तो ये योग भी बन रहा है.

उपाय- माथे पर चंदन का टीका लगाकर निकलें. 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - लाइट ग्रीन
लक मीटर- 8

5. सिंह राशि
आज आपको आपके कर्मों का फल मिलेगा. अगर आपने किसी की मदद की थी तो आज आपकी मदद के योग बनेंगे. ध्यान रखें हर किसी से मदद नहीं ली जा सकती. जरुरत हो तभी मदद लें नहीं तो मना कर दें.  

उपाय - माता के चरणों में सुहाग की सामग्री चढ़ाएं.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग - केसरिया
लक मीटर - 9

6. कन्या राशि
बीमारी से सावधान रहें. खाने पीने की बदपरहेजी ना करें. अगर आप किसी से गुस्सा हैं तो शांत रहें आपके मुंह से निकले गलत शब्दों के लिए आपको जीवनभर पछचाना पड़ सकता है. 

उपाय- गरीबों का मीठा दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
लक मीटर -7

7.तुला राशि
संभलकर फैसला लें. दूसरों की सलाह पर कम अपनी बुद्धि पर ज्यादा विश्वास करें. सुनें सबकी लेकिन करें सिर्फ अपने मन की. तो आप अगर आज कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपका काम बन सकता है.

उपाय- आज आप सफेद रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं. 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 1 
                  
8. वृश्चिक राशि
अच्छा सोचेंगे तो अच्छा होगा. अपने कर्मों पर यकीन करें किसी चमत्कार का इंतज़ार ना करें. अगर आप पूरी मेहनत से किसी काम पर पिछले कुछ समय से लगे हैं तो आज आपको उसके परिणाम देखने को मिलेंगे. सब्र का फल मीठा होता है ये कहावत आज आपके लिए परफेक्ट साबित होने वाली है.

उपाय- सुबह के समय गाय को रोटी खिलाएं.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
लक मीटर- 9
            
9. धनु राशि 
प्रमोशन का रास्ता बनेगा या शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो आज बात शुरु हो सकती है. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आज नई दिशा तलाश लेंगे और आप अगर किसी बात से काफी लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो आज आपको उसका समाधान मिलने की उम्मीद है

उपाय- बुजुर्गों को आशीर्वाद लें
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - ब्राउन
लक मीटर- 9

10. मकर राशि 
भगवान का नाम लेकर घर से निकलें आप आज जो सोचकर घर से निकलेंगे वो होगा. अगर आप संपत्ति लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको आज आपकी पसंद की प्रोपर्टी मिलने के चांस भी हैं. 

उपाय- गणपति के मंत्र का जितना हो सके उतना जाप करें.
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- ऑरेंज
लक मीटर- 9   
         
11. कुंभ राशि 
पुराना डूबा हुआ धन आज मिलने की उम्मीद है. अगर किसी को उधार दे रखा है तो आज उससे मांगे हो सकता है आपको आपका पैसा आज वापस मिल जाए.

उपाय- माता दुर्गा को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं. 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पर्पल
लक मीटर - 8
                  
12. मीन राशि
ना कहना सीखें. आज आप किसी व्यवहार में ना रहें किसी बात पर आपका मन ने मान रहा तो खुलकर ना बोलें नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

उपाय- गरीबों को चप्पलें दान करें. 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर -8