भोजन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक, शुभांशु शुक्ला ने छात्रों के साथ शेयर की स्पेस की लाइफस्टाइल
इमरान मसूद ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर उठाए सवाल, बोले - 'भारत की विदेश नीति कमजोर'
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के लिए श्री कांतीरवा स्टेडियम तैयार, बेंगलुरु में दिखा उत्साह
विंबलडन 2025 : इवांस को हराकर जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे, फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा
चुनाव आयोग की वजह से बिहार के मतदाता डरे हुए हैं : दीपांकर भट्टाचार्य
घाना पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, दिया गया देश का सर्वोच्च सम्मान
मल्लिकार्जुन खड़गे का तेलंगाना दौरा, रेवंत रेड्डी सरकार के कार्यों की करेंगे समीक्षा
वीवीएमसी घोटाले मामले में ईडी की रेड, मुंबई में बैंक बैलेंस-फिक्स्ड डिपॉजिट के 12.71 करोड़ फ्रीज
Uttarakhand: केदारनाथ में दुखद हादसा, पैदल मार्ग पर दो यात्रियों की मौत

Hanuman ji Lucky Zodiac Signs: ये 4 राशि वाले जातक माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली, हनुमान जी पूरी जिंदगी करते हैं इनकी रक्षा

Hanuman ji Lucky Zodiac Signs: ये 4 राशियां हनुमान जी की सबसे प्रिय राशि मानी जाती हैं। कहा जाता है कि इन राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है और इन लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है।

Hanuman ji Lucky Zodiac Signs: ये 4 राशियां हनुमान जी की सबसे प्रिय राशि मानी जाती हैं। कहा जाता है कि इन राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है और इन लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है।

author-image
Inna Khosla
New Update
Collage Maker 11 Sep 2023 04 19 PM 1639

Hanuman ji Lucky Zodiac Signs( Photo Credit : Social Media)

Hanuman ji Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। लेकिन 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी भी हैं जो हनुमान जी को बहुत प्रिय होती है और इन्हें भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसे जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और उनकी कृपा से हर बिगड़े काम बन जाते हैं। यूं तो मारुति नंदन हर भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो इनकी प्रिय राशि मानी जाती हैं। इन राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

Advertisment

1. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों पर हमुमान जी की विशेष कृपा रहती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि वाले जातक को गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मजबूत रिश्ते रखें। इस राशि वाले जातक किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा खूब मिलती है। 

2. सिंह राशि (Leo)

हनुमान जी की कृपा से इस राशि के लोग हर क्षेत्र में चमकेंगे। सिंह राशि के लोग राजा की तरह होते हैं। अपने परिवार के साथ उनका रिश्ता बहुत मजबूत होता है। इस राशि के लोग मेहनत के दम हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। 

3. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि को हनुमान जी की प्रिय राशि भी कहा जाता है। हनुमान जी की कृपा से इस राशि के जातक को व्यापार क्षेत्र में विशेष लाभ मिलता है। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत रहता है। मनोबल और आत्मविश्वास से भरपूर इस राशि के लोग हर क्षेत्र में सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। 

4. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि भी हनुमान जी के प्रिय राशियों में से एक है। कुंभ राशि वाले बहुत मेहनती और लगनशील होते हैं। ये हर काम पूरी लगन और एकाग्रता से करते हैं। बजरंगबली की कृपा से ये लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के पास धन की कमी भी नहीं होती है।

Source : News Nation Bureau

astrology tips hanuman ji horoscope mangalwar lord hanuman Zodiac Signs tuesday tuesday rashifal
      
Advertisment