Aaj Ka Rashifal: 1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बाकी दिनों से खास है. यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. तो आइए जानते हैं उनसे...
Aaj Ka Rashifal: आज 1 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज एकादशी तिथि, रेवती नक्षत्र है. सूर्योदय सुबह 6:55 पर और सूर्यास्त शाम 5:23 पर होगा. आज मणिजकरण, इसके बाद वृष्टि करण रहेगा. चंद्रमा मीन राशि में रहेगा. आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:48 से 12:30 तक है. राहु काल सुबह 8:14 से 9:32 तक रहेगा. इस समय में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत न करें. आज पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है. यदि यात्रा अत्यावश्यक हो तो दही, गुड़ और केसर का तिलक लगाकर निकलें, यात्रा शुभ होगी.
आज का महामंत्र है- "ॐ नमो भगवते रुद्राय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात" इस मंत्र का जप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत, स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि:- आज का दिन बहुत शुभ. रुके काम पूरे होंगे, भाग्य मजबूत रहेगा. व्यापार और धन में लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. उपाय- सूर्य देव को अर्घ दें. शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5.
वृषभ राशि:- शत्रु और रोग परेशान कर सकते हैं. कार्य में बाधा संभव. दोपहर के बाद समय अनुकूल होगा, नया व्यापार लाभ देगा. उपाय- “ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र जपें. शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2.
मिथुन राशि:- रुका धन मिलेगा, परिवार में शुभ कार्य. खर्च बढ़ सकता है, नियंत्रण जरूरी. यात्राएं लाभदायक. उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें. रंग- हरा, शुभ अंक- 3.
कर्क राशि:- सेहत का ध्यान रखें. बहस से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय. नौकरी मिलने का अवसर. उपाय- “ॐ नमः शिवाय” जपें.
शुभ रंग-0 नीला, शुभ अंक- 2.
सिंह राशि:- भूमि-भवन-वाहन खरीद सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन. राजनीति में सफलता. विरोधी हारेंगे. उपाय- गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5.
कन्या राशि:- लेखन, साहित्य, फिल्म, खेल क्षेत्र में बड़ा लाभ. संपत्ति खरीदने का सही समय. उपाय- श्री गणेश की पूजा. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6.
तुला राशि:- मान-सम्मान बढ़ेगा, नई नौकरी के अवसर. विदेश यात्रा और प्रॉपर्टी लाभ. उपाय- शिव की आराधना करें. शुभ रंग- हर, शुभ अंक- 2.
वृश्चिक राशि:- धन लाभ, भाई-बहनों का सहयोग. खिलाड़ी और टेक्निकल क्षेत्र में लाभ. उपाय- हनुमान जी की पूजा. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6.
धनु राशि:- लेखन और शिक्षा से लाभ. विदेश यात्रा के योग. सरकारी नौकरी में उन्नति. उपाय- पीली वस्तु दान. शुभ रंग: पीला, शुभ अंक- 8
मकर राशि:- नए व्यापार के अवसर, आर्थिक स्थिति मजबूत. पत्नी की सेहत का ध्यान रखें. उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8.
कुंभ राशि:- अध्ययन-अध्यापन में सफलता. घर में शुभ कार्य, लेकिन खान-पान नियंत्रित रखें. उपाय- हनुमान जी की आराधना करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7.
मीन राशि:- आय में बढ़ोतरी, विदेश यात्रा, कोर्ट मामलों में सफलता. उपाय- “ॐ श्री गुरुवे नमः” जपें. शुभ रंग- हल्दी, शुभ अंक- 9.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us