Asian Games 2018: भारत ने घुड़सवारी इवेंट में झटके 2 रजत पदक
भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में दो रजत पदत हासिल हुए हैं।
जकार्ता:
भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में दो रजत पदत हासिल हुए हैं।
भारत को घुड़सवारी की एकल स्पर्धा में पहला रजत पदक फवाद मिर्जा ने दिलाया, वहीं दूसरा रजत टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है।
मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया।
पांच साल की उम्र से घुड़सवारी सीख रहे मिर्जा ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था। ऐसे में यह एशियाई खेलों का उनका पहला पदक है।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के योशियाकी ओइवा ने जीता। उन्होंने 22.70 सेकेंड का समय लिया। चीन के एलेक्स हुआ ने 27.10 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा, टीम स्पर्धा में भी भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक ही जीता। राकेश कुमार, आशीष मलिक, जीतेंद्र सिंह और मिर्जा की टीम ने 121.30 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: हैंडबॉल में चीनी ताइपे ने भारत को हराया, 35-31 से दी मात
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जापान ने ही जीता। जापान की टीम ने 82.40 सेकेंड का समय लिया। थाईलैंड ने 126.70 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पर कब्जा जमाया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा