Asian Games 2018: एशियन खेल का आयोजन आज, भारतीय तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल जीतने का दिलाया भरोसा
आज कुछ ही घंटों बाद 18वें एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में होगा। एशियन खेलों में भारतीय तीरंदाजी टीम के सदस्यों ने गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा दिया है।
नई दिल्ली:
आज कुछ ही घंटों बाद 18वें एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में होगा। एशियन खेलों में भारतीय तीरंदाजी टीम के सदस्यों ने गोल्ड मेडल जीतने का भरोसा दिया है।
तीरंदाजी टीम के कोच लोकेश चंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टीम ने पिछले महीनों में कठिन अभ्यास किया है और उनके पास मेडल जीतने का एक सुनहरा अवसर है।
उन्होंने कहा, 'हमने पिछले 4 से 5 महीने में इस एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कठिन अभ्यास किया है। हम पिछली बार मौजूदा चैम्पियन रह चुके हैं। इसलिये हमारे पास सुनहरा मौका है। हम निश्चित रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।'
इसके साथ ही लोकेश चंद ने महिला तीरंदाजी टीम के साथ-साथ पुरूष टीम के प्रदर्शन की भी जमकर प्रशंसा की। चंद ने एशियन खेल में चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों से चुनौतियों का सामना करने की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, 'यदि हम एशिया की बात करें तो यहां पर तीरंदाजी टीम के लिए प्रदर्शन करना अच्छा है। तीरंदाजी टीम की खासबात यह है कि यहां पर टीम के लिए कोई दूसरा चैलेंज नहीं हैं। तुम्हें खुद को चैलेंज करना होगा। यदि हम अच्छा प्रदर्शन करते है तो कोई भी हमें चैलेंज नहीं दे सकता।'
और पढ़ेंः Asian Games 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह भारत नई इबारत लिखने की कोशिश में
हालांकि एशियन खेल में महिला तीरंदाजी टीम की ज्योति ने टीम के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए गुजारिश की ताकि प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके।
ज्योति ने कहा, 'हमने पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार हम बेहतरीन प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीतेंगे। टीम में समन्वय स्थापित करना बहुत जरूरी है। टीम के लोगों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। हम हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और हम इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं।'
पुरूष तीरंदाजी टीम के अभिषेक वर्मा ने भी एशियन खेल में मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। अभिषेक ने कहा, 'कंपाउन्ड श्रेणी में यदि आप स्कोर देखते हैं, तो उच्च स्कोर महत्वपूर्ण हैं और मार्जिन (गलती) बहुत कम है। यहां तक कि अगर एक या दो बिंदुओं का अंतर होता है, तो खेल पलट जाता है। यह कठिन होगा। हम सभी चुनौती के लिए तैयार हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य गोल्ड मेडल जीतना है। यह एक अलग भावना है।'
और पढ़ेंः Asian Games 2018: एशियाई खेल से पहले भारत को झटका, लिएंडर पेस ने नाम वापस लिया
आपको बता दें कि एशियाई खेल 22 अगस्त से 28 अगस्त तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित होंगे उसके बाद 2 सितंबर तक इंडोनेशिया शहर के जकार्ता और पालेम्बैंग में होंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी