अशोक गहलोत को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए : जोगाराम पटेल

अशोक गहलोत को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए : जोगाराम पटेल

अशोक गहलोत को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए : जोगाराम पटेल

author-image
IANS
New Update
अशोक गहलोत को अपना कार्यकाल करना चाहिए याद: जोगाराम पटेल

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

जोधपुर, 26 जून (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत अपने कार्यकाल को याद करें, जब उनकी कुर्सी डगमगा रही थी और वह अपने ही सहयोगी को नकारा-निकम्मा कह रहे थे।

जोगाराम पटेल ने कहा, गहलोत को आज भी सपने में उनका कार्यकाल याद आता है, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है, भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री हैं। जनता का आशीर्वाद हमें फिर मिलेगा और भजनलाल शर्मा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटेल ने दावा किया कि जब तक राजस्थान समृद्ध और विकसित नहीं हो जाता, तब तक भाजपा सरकार अमृत काल तक सत्ता में रहेगी और जनता बार-बार भाजपा को चुनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत असत्य बयान दे रहे हैं कि भाजपा ने उनकी योजनाओं को बंद किया। हमने किसी भी जन-उपयोगी योजना को बंद नहीं किया, बल्कि उन्हें और बेहतर कर जनता को लाभ पहुंचाया है।

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपराध को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। राजस्थान पुलिस बड़े-बड़े अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ रही है। दो लाख, तीन लाख और पांच लाख के इनामी अपराधी सलाखों के पीछे हैं। हमारी भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस नीति है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के ही विधायकों ने इनकी प्रशंसा की है। उन्होंने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में नहीं आए, न बजट पर बोले, न विकास पर। एक भी प्रश्न तक नहीं पूछा।

गहलोत के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी सरकारें गिराने का काम नहीं करती। अशोक गहलोत को अपने कांग्रेस शासनकाल के दिन याद करने चाहिए, जब अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग हुआ और रातों-रात मुख्यमंत्री बदले गए। यह कांग्रेस का काल नहीं, नरेंद्र मोदी का अमृत काल है, जहां निर्वाचित सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर जनसेवा करती है।

जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की आंतरिक कलह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने ही उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और केंद्र द्वारा भेजी गई कमेटी की बैठक तक नहीं होने दी। वह जैसलमेर चले गए और धारीवाल जी ने विधायकों को कहीं और बुला लिया। फिर भी वह हमें एकजुटता की शिक्षा दे रहे हैं। हमारे 119 विधायक एकजुट हैं और भाजपा का यह कार्यकाल ऐतिहासिक होगा।

--आईएएनएस

एकेएस/पीएसके

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment