अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, 'आप' कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, 'आप' कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, 'आप' कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

author-image
IANS
New Update
अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, 'आप' कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

चंडीगढ़, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भीषण बाढ़ में पंजाब के लोगों के हौसलों की तारीफ की।

Advertisment

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके पंजाब में जारी भीषण बाढ़ के बीच लोगों के हौसले की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, आज पंजाब जिस हिम्मत और हौसले के साथ इस भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, वह काबिले-तारीफ है। लोग एक-दूसरे का हाथ थामकर खड़े हैं। यही पंजाब की असली ताकत है।

केजरीवाल ने पंजाब त्रासदी में आप कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने लिखा कि आप कार्यकर्ता दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने इसे केवल सेवा न मानकर एक बड़ा पुण्य बताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने प्रार्थना की, भगवान सबको और हिम्मत दे ताकि हम मिलकर हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचा सकें। पंजाब इस आपदा से और मजबूत होकर निकलेगा।

बता दें कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। इसी बीच प्रदेश की सत्ताधारी आप सरकार के तहत राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ विपक्षी नेताओं ने उनके गुजरात दौरे पर सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने पंजाब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अतिरिक्त राहत राशि की मांग की है, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment