.

हिलेरी अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से छह फीसद अंक से आगे: सर्वे

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से छह फीसद अंक से आगे चल रही हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Oct 2016, 11:11:58 PM (IST)

वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से छह फीसद अंक से आगे चल रही हैं।

एनबीसी न्यूज़, द्वारा किये गए एक ताजा सर्वे के मुताबिक राष्ट्र पति चुनाव के लिए मैदान में उतरीं डेमोक्रेटिक उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन को 46 पीसद लोगों का समर्थन मिल रहा है। वहीं 40 फीसदी लोग ट्रंप के समर्थन में हैं।

इस सर्वे में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप की तुलना में 6 फीसद की बढ़त को बरकरार रखा है।