.

सऊदी अरब में ऐतिहासिक दिन, दशकों बाद पहली बार महिलाएं सड़कों पर चलाएंगी गाड़ी

आज सऊदी में महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चला सकेंगी और इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन जाएगा।

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Jun 2018, 06:43:13 PM (IST)

रियाद:

सऊदी अरब के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक दिन रहने वाला है।

आज सऊदी में महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चला सकेंगी और इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन जाएगा।

60 से ज्यादा सालों से महिलाएं सिर्फ पैसेंजर सीट पर ही बैठा करती थीं। खाड़ी देश में 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी चला सकेंगी।

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे बैन को हटा दिया था।

यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके।

यह तस्वीरें सऊद अरब की है। दशकों बाद महिलाएं सड़कों पर गाड़ी चला सकेंगी। तस्वीर में गाड़ी चला रही महिला के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है।

और पढ़ें: गुजरातः होमवर्क पूरा न करने पर छात्र को पड़ी डांट, सहयोगी की कर दी हत्या

महिलाओं के लिए यह फैसला किसी तोहफे से कम नहीं है।

जेद्दाह की एक महिला हम्सा अल-सोनोसी ने कहा, 'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में इस दिन को देख पाउंगी।'

जेद्दाह महिलाओं को लाइसेंस देने वाला देश का दूसरा शहर है। उन्होंने कहा, 'लोग इस दिन के लिए विदेशों से वापस आ रहे हैं। यह ऐतिहासिक है।'

सऊदी अरब में कई बदलाव आये है। करीब तीन साल पहले सऊदी अरब में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।

सऊदी अरब में दिसंबर 2015 के नगरपालिका चुनाव में महिलाओं ने पहली बार मतदान किया।

सऊदी में तीन दशक से ज्यादा समय के अंतराल के बाद 18 अप्रैल को पहला सिनेमाघर शुरू किया गया। देश में पिछले साल कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे बैन को हटा लिया गया था।

और पढ़ें: कश्मीरी पत्रकारों को BJP MLA की चेतावनी, तरीके बदल दो वरना बुखारी जैसा हाल होगा

(इनपुट- आईएएनएस)