पाकिस्तान में भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण पर टोटल बैन
पाकिस्तान में 21 अक्टूबर से टीवी और रेडियो पर भारतीय कंटेंट के प्रसारण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया जाएगा।
highlights
1-पाकिस्तान मीडिया रेग्युलेटरी अथॅारिटी ने 21 अक्टूबर से भारतीय कंटेंट पर पूरी तरह से बैन लगाने का फैसला लिया है।
2-प्रतिबंध 21 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे से प्रभावी होगा।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान में 21 अक्टूबर से टीवी और रेडियो पर भारतीय कंटेंट के प्रसारण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया जाएगा। पाकिस्तान मीडिया रेग्युलेटरी अथॅारिटी ने 21 अक्टूबर से पाकिस्तान में भारतीय कंटेंट पर पूरी तरह से बैन लगाने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान की सरकार ने भारत में पाकिस्तानी सीरियल्स के प्रसारण पर लगे प्रतिबंध के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है। भारतीय कंटेंट के प्रसारण पर लगा बैन 21 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे से प्रभावी होगा।
पेमा की तऱफ से जारी बयान में कहा गया है, 'प्रतिबंध 21 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजे से प्रभावी होगा। जो भी टीवी चैनल और रेडियो इस फैसले का उल्लंघन करेंगे, उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।'
बैन के दायरे में केबल और रेडियो पर प्रसारित होने वाले सभी कंटेंट आएंगे।