.

पाकिस्तान में भूकंप के झटके, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी इस्लाबाद, पेशावर, गिलगित और चिलास में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Oct 2016, 02:41:27 PM (IST)

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी इस्लाबाद, पेशावर, गिलगित और चिलास में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर भी इस भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 

दिसंबर 2015 में भी गिलगित क्षेत्र में भूकंप आया था। जिसमें कम से कम 88 लोग घायल हुए थे। वहीं अक्टूबर में आए भूकंप में 1200 लोग घायल हुए थे।