ऑस्ट्रिया में बुर्का पहनने पर लगी रोक, पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
इस कानून को लागू होने के बाद मास्क हॉस्पिटल के बाहर या सार्वजनिक जगहों पर नहीं पहन सकते हैं।
highlights
- ऑस्ट्रिया में बुर्का पहनने पर लगी रोक
- पकड़े जाने पर लगेगा 180 डॉलर जुर्माना
नई दिल्ली:
ऑस्ट्रिया में पूरा चेहरा ढंकने वाले बुर्का या मास्क पहनने पर पूरी रोक लगा दिया गया है। रोक लगाने बाला यह कानून ऑस्ट्रिया में लागू कर दिया गया है।
इस कानून को लागू होने के बाद मास्क हॉस्पिटल के बाहर या सार्वजनिक जगहों पर नहीं पहन सकते हैं। ऑस्ट्रिया में इस कानून को 'बुर्का बैन' कानून के नाम से जाना जएगा।
'बुर्का बैन' कानून लागू होने के बाद अगर कोई ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके ऊपर 180 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है।
बताया जाता है कि देश में बहुत कम ऐसे महिलाएं हैं जो पूरा चेहरा ढंकने वाले बुर्का पहनती हैं। ये महिलाएं दक्षिणपंथी लोगों के ग्रुप और राजनीतिक पार्टियों को निशाना बनाते हैं।
इससे पहले इस तरह के कानून ऑस्ट्रिया से पहले फ्रांस और बेल्जियम में लागू है। वहीं जर्मनी में भी इस कानून को लागू करने की मांग की जा रही है।