.

मूल आस्ट्रेलियाई हैं धरती के सबसे पुरानी सभ्यता के अंश: डीएनए अध्ययन

मूल आस्ट्रेलियाई हैं धरती के सबसे पुरानी सभ्यता के अंश। ये खास बात पता चली है एक डीएनए अध्ययन से

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Sep 2016, 12:32:38 AM (IST)

नई दिल्ली:

डीएनए के एक महत्तवपूर्ण से पता चला है कि आस्ट्रेलियन और पापुआ न्यू गिनी के निवासी ही धरती पर सबसे पुराने लोग हैं। इस अध्ययन के हिसाब से पता लगाया जा रहा था कि कौन लोग धरती पर सबसे पुरानी सभ्यताओं से जुड़े हैं। अर्थात हमारे अस्तित्व का सबसे पुराना अंश कहाँ है और इसी कड़ी में ये बहुत अहम खुलासा हुआ है। 

सबसे पहले धरती पर आने वाले लोग आज कहीं मौजूद हैं तो वो आस्ट्रेलिया और पापुआना के निवासी हैं। आस्ट्रेलियाई महाद्वीप के लोग अब लगभग 50 हजार साल पहले आए अपने पूर्वजों के बारे में अब पता कर सकते हैं।

पहली बार इस तरह का कोई अध्ययन सामने आया है जिसमें डीएनए का पूरी जाँच की गई है। इस अध्ययन के हिसाब से यहाँ के लोग 50 हजार साल पुराने हैं।

साइंटिस्ट ने ये बड़ी कामयाबी हासिल की है जिसमें आस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के आज के लोगों का इतिहास ढ़ूँढ़ निकाला है। इस स्टडी के अनुसार ये पहले लोग थे जिन्होंने समुद्र पार करके इस महाद्वीप पर रहने के लिए आए।