.

मेडागास्कर में बड़ी बस दुर्घटना, 34 तीर्थयात्रियों की मौत

मेडागास्कर में एक बस दुर्घटना में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना मेडागास्कर की राजधानी अन्तनानारिवो से 44 मील की दूरी पर हुआ है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Aug 2017, 09:17:45 PM (IST)

नई दिल्ली:

मेडागास्कर में एक बस दुर्घटना में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना मेडागास्कर की राजधानी अन्तनानारिवो से 44 मील की दूरी पर हुआ है। 

पुलिस ने बताया है कि दुर्घटना में 12 लोगों को मृत पाया गया। ये सभी बुरी तरह जल गए थे जबकि अस्पताल ने 22 अन्य लोगों के मरने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट ने पूर्व IPS डीजी वंजारा को किया बरी

बताया गया है कि बस में 140 यात्री सवार थे। सभी यात्री तीर्थयात्रा पर रहे थे।

ये भी पढ़ें: दही हांडी प्रतियोगिता में गोविंदा की उम्र बॉम्बे HC करेगा तय, सुप्रीम कोर्ट ने वापस भेजा मामला