.

धोनी के कुत्ते ने की माही की नकल, साक्षी ने शेयर की वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
07 Oct 2017, 11:25:35 AM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी अपने पालतू कुत्ते सैम के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जो भी एक्टिविटी कर रहे हैं, उनका कुत्ता भी उनकी कॉपी कर रहा है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने पालतू कुत्ते सैम के साथ माही के खेलने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में धोनी को आप सैम के साथ मस्ती करते हुए देख सकते हैं।