.

धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल रोटी, वायरल हुआ VIDEO

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर धोनी और जीवा के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
24 Nov 2017, 01:35:16 PM (IST)

मुंबई:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कितने टैलेंटेड हैं, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी बेटी जीवा भी उनसे कुछ कम नहीं हैं। जी हां, जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोटी बना रही हैं।

वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि बड़े-बड़े लोग भी जल्दी गोल रोटी नहीं बना पाते, लेकिन जीवा ने छोटे-छोटे हाथों से गोल-गोल रोटी बनाई है। माही की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: Watch: धोनी घर पर ऐसे बिता रहे हैं छुट्टियां, वायरल हुआ वीडियो

यह पहला मौका नहीं है, जब नन्ही जीवा का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर धोनी और जीवा के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में धोनी और जीवा का बेसन का लड्डू खाते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें: Watch: ...जब फैंस को देख छिप गए एमएस धोनी, साक्षी ने पोस्ट किया ये फनी वीडियो

ये भी पढ़ें: शोध में खुलासा: रेड वाइन सहज बनाने के साथ सेक्सी महसूस कराता है