लांसनायक नजीर वानी को मिला अशोक चक्र, कभी आतंकी समूह में थे शामिल

News Nation Bureau 26 January 2019, 10:13 PM
कभी आंतकी ग्रुप रहने वाले भारतीय सेना के लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान दिया गया. शनिवार को उनकी पत्नी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रहण किया. वानी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद होने से पहले दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था. 70वें गणतंत्र दिवस पर, वानी की मां के साथ उनकी पत्नी महजबीन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अशोक चक्र पुरस्कार ग्रहण किया. पुरस्कार ग्रहण करते समय दो बच्चों की मां और शिक्षिका महजबीन की आंखें आंसू से भीगी हुई थीं.
Follow us on News
TOP NEWS