Train Cancelled today : कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने कैंसिल की 315 गाड़ियां...चेक करें स्टेटस
Train Cancelled today : सर्दियों में कोहरा पड़ते ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाती है. फिर चाहे सड़क मार्ग हो हवाई यात्रा हो या फिर रेलवे ट्रेफिक का हर मोड़ कोहरे और खराब मौसम से प्रभावित होता है
New Delhi:
Train Cancelled today : सर्दियों में कोहरा पड़ते ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाती है. फिर चाहे सड़क मार्ग हो हवाई यात्रा हो या फिर रेलवे ट्रेफिक का हर मोड़ कोहरे और खराब मौसम से प्रभावित होता है. इस क्रम में भारतीय रेलवे ने आज शुक्रवार को 315 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों को रूट बदल दिए हैं और कइयों की टाइमिंग. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए बेहतर होगा की घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस चेक कर लिया जाए. वहीं जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, उनमें पैशेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और वेस्ट बंगाल में चलती हैं.
Cold In Delhi: बर्फ हुई दिल्ली, पारा 2°C से नीचे लुढ़का...क्या '0' पर पहुंचेगा तापमान?
रेलवे ने बताया कि आज कैसिंल होने वाली प्रमुख ट्रेनों में विक्रमशिला एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे ने बताया कि कैंसिल होने वाली ट्रेनों में से 268 को पूरी तरह से और 47 को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. जबकि 13 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 19 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं.
आज जो प्रमुख ट्रेनें कैंसिल हुई हैं उनमें-
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम |
1 | 04203 | अयोध्या कैंट- लखनऊ |
2 | 04204 | लखनऊ – अयोध्या कैंट |
3 | 04030 | फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला |
4 | 04041 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर |
5 | 04042 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर |
6 | 04383 | प्रयागराज संगम – जौनपुर जंक्शन |
7 | 04384 | जौनपुर जंक्शन – प्रयागराज संगम |
8 | 04424 | एक्सप्रेस जींद जंक्शन – दिल्ली जं. |
9 | 12241 | सुपरफास्ट चंडीगढ़ – अमृतसर |
10 | 12242 | सुपरफास्ट अमृतसर जंक्शन- चंडीगढ़ |
11 | 12505 | नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल |
12 | 12506 | नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या |
13 | 12583 | डबल डैकर एसी लखनऊ- आनंद विहार टर्मिनल |
14 | 12584 | डबल डेकर एसी आनंद विहार टर्मिनल- लखनऊ |
15 | 14005 | लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी – आनंद विहार टर्मिनल |
16 | 14006 | लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी |
17 | 14217 | ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ |
18 | 14218 | ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़- प्रयागराज संगम |
19 | 06934 | एक्सप्रेस स्पेशल पठानकोट – अमृतसर जंक्शन |
20 | 06937 | अमृतसर जंक्शन – पठानकोट |