.

मुख्यमंत्री कार्यालय में 36 घंटे रहने के बाद घर लौटी ममता बनर्जी

केंद्र सरकार पर अपनी जान का खतरे का आरोप लगाने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ड्रामा आज खत्म हो गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Dec 2016, 10:04:53 AM (IST)

कोलकाता:

सेना पर तख्तापलट के आरोप की पोल खुलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 36 घंटे तक सचिवालय में गुजारने के बाद अपने घर लौट गईं। ममता ने कहा था कि जब तक बंगाल से सेना को वापस नहीं लिया जाता तब तक वह अपने सचिवालय में ही बनी रहेंगी।

राज्य में सेना की तैनाती को देखकर ममता बनर्जी ने सैन्य तख्तापलट का आरोप लगाया था। ममता ने ट्वीट करके कहा,' जब तक सेना को यहां से हटाया नहीं जाता है वह सचिवालय से नहीं हटेंगी।'

हालांकि सेना ने इस बात से इंकार करते हुए इसे नियमित ड्रिल अभ्यास बताया था। सेना ने ये भी खुलासा कि इस अभ्याल की जानकारी पहले से ही राज्य सरकार की पुलिस को दे दी गई थी।

Modi govt has become 'Daku govt', just want to say that Modi ji is looting peoples money: WB CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/URJ8ZHUiT3

— ANI (@ANI_news) December 2, 2016

इस बात के खुलासे बाद ममता बनर्जी और भी बौखला उठी और केंद्र को 'डाकू सरकार' बोल बैठी।