.

पीएम मोदी की उपस्थिति में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम पद की ली शपथ

शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केंद्र सरकार के अन्य मंत्री, पार्टी के अन्य पदाधिकारी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Mar 2017, 04:01:57 PM (IST)

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को गोपनीयता की शपथ दिलाई। रावत ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और उमा भारती समेत कई दिग्गज नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री के अलावा सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

उत्तराखंड में कांग्रेस को बीजेपी ने करारी मात दी है। राज्य की कुल 70 सीटों में से बीजेपी के खाते में 57 आई हैं। कांग्रेस को केवल 11 सीट मिली। हरीश रावत ने दो जगह से चुनाव लड़ा था। वह दोनों जगह हार गए।

यहां जानिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में

वहीं दोईवाला से निर्वाचित रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 24,000 वोटों से मात दी थी। वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में प्रचारक के रूप में भी जाने जाते हैं।

LIVE अपडेट

त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल के के पॉल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।

सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ।

प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Dehradun: Prakash Pant, Harak Singh Rawat, Madan Kaushik sworn in as Uttarakhand cabinet ministers pic.twitter.com/egAE07utJu

— ANI (@ANI_news) March 18, 2017 

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत शपथ ग्रहण सामारोह में मौज़ूद

Trivendra Singh Rawat to take oath as Uttarakhand Chief Minister shortly, Harish Rawat also present. pic.twitter.com/z6E9wWGgXt

— ANI (@ANI_news) March 18, 2017

पीएम मोदी देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे।

Uttarakhand: PM Modi arrives in Dehradun; will attend swearing in ceremony of CM designate Trivendra Singh Rawat later pic.twitter.com/6snMdoDLjw

— ANI (@ANI_news) March 18, 2017

शपथ से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

Uttarakhand: Ahead of his swearing-in, CM Designate Trivendra Singh Rawat pays tributes at Shaheed Smarak in Dehradun pic.twitter.com/ltx0UuzF0L

— ANI (@ANI_news) March 18, 2017