UP में 'योगीराज' का आगाज, आदित्यनाथ ने सीएम तो केपी मौर्य और दिनेश शर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद हैं, जबकि दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
योगी के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
ये भी पढ़ें: जब योगी आदित्यनाथ लोकसभा में फूट फूटकर रोए थे, वायरल हो रहा है वीडियो
भगवा वस्त्र पहने आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी आशीर्वाद लिया, जो लखनऊ से सांसद हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी की तरह ही चाय बेचा करते थे केशव प्रसाद मौर्य, आज लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ
उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद हैं, जबकि दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं। शपथ-ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। बीजेपी नेताओं के साथ उनकी सहज बातचीत देखी गई।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से इन रास्तों से जाने से बचें, रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगी ये सड़कें
योगी कैबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह:
कैबिनेट मंत्री: 22
सूर्य प्रताप शाही
सुरेश खन्ना
स्वामी प्रसाद मौर्य
सतीश महाना
राजेश अग्रवाल
रीता बहुगुणा जोशी
दारा सिंह चौहान
धर्मपाल सिंह
एसपी सिंह बघेल
सत्यदेव पचौरी
रमापति शास्त्री
जय प्रकाश सिंह
बृजेश पाठक
ओम प्रकाश राजभर
लक्ष्मी नारायण चौधरी
चेतन चौहान
श्रीकांत शर्मा
सिद्धार्थ नाथ सिंह
मुकुट बिहारी वर्मा
आशुतोष टंडन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 9
अनुपमा जायसवाल
सुरेश राणा
उपेंद्र तिवारी
महेंद्र सिंह
स्वतंत्रदेव सिंह
भूपेंद्र सिंह चौधरी
धरम सिंह सैनी
स्वाति सिंह
अनिल राजभर
राज्य मंत्री: 15
गुलाब देवी
बलदेव औलख
अतुल गर्ग
संदीप सिंह
मोहसिन रजा
अर्चना पाण्डे
रणवेंद्र प्रताप सिंह
मन्नु कोरी
ज्ञानेंद्र सिंह
जय प्रकाश निषाद
गिरीश यादव
संगीता बलवंत
नीलकंठ तिवारी
जयकुमार सिंह
सुरेश पासी
शपथ ग्रहण के बाद योगी आदित्यनाथ लोक भवन में सीएम पद का चार्ज लेंगे और शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फैसला, पंजाब में 450 शराब की दुकानें होंगी बंद